भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, T20 वर्ल्ड कप : सुपर-8 के मुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी हार,  साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया
x

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, T20 वर्ल्ड कप : सुपर-8 के मुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले का एक-एक LIVE अपडेट आपको द फेडरल देश पर यहां मिलेगा।


देश-दुनिया की तमाम बड़ी ख़बरों और उनका विश्लेषण जानने के लिए द फेडरल देश के साथ बने रहिए

Live Updates

  • 22 Feb 2026 8:02 PM IST

    दक्षिण अफ्रीका के 12वें ओवर में 100 रन पार। अब तक तीन विकेट गिरे। डेविड मिलर और ब्रेविस क्रीज पर। दोनों के बीच 80 रनों की साझेदारी।

  • 22 Feb 2026 7:30 PM IST

    चौथे ओवर में दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका। रिकेल्टन को बुमराह की गेंद पर शिवम दुबे ने कैच आउट किया। तब टीम का स्कोर 20 रन ही था।

  • 22 Feb 2026 7:15 PM IST

    माकरम को तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने कैच आउट किया। माकरम ने 4 रन बनाए। तब टीम का स्कोर 12 रन था।

  • 22 Feb 2026 7:12 PM IST

    दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट दूसरे ओवर में 10 रन पर गिरा। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर डी कॉक को बोल्ड किया। डी कॉक ने 6 रन बनाए

  • 22 Feb 2026 6:37 PM IST

    भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं। पिछले मैच की टीम ही उतरेगी। प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशान, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

  • 22 Feb 2026 5:21 PM IST

    भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इस समय सबसे बड़ी दुविधा यह है कि वह ओपनर के रूप में संजय सैमसन को मौका दे या लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा को। हालांकि कप्तान सूर्य कुमार यादव ने एक दिन पहले जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, उसमें उन्होंने संकेतों में कह दिया था कि अभिषेक शर्मा को वो ड्रॉप नहीं करेंगे।


Read More
Next Story