LIVE LIVE UPDATE : IndVsWI टी-20 वर्ल्ड कप :  भारत का तीसरा विकेट गिरा, कप्तान सूर्य कुमार यादव आउट, संजू सैमसन की हाफ सेंचुरी
x

LIVE UPDATE : IndVsWI टी-20 वर्ल्ड कप : भारत का तीसरा विकेट गिरा, कप्तान सूर्य कुमार यादव आउट, संजू सैमसन की हाफ सेंचुरी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेला जा रहा मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल की तरह है। जो टीम जीती वो सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इस मैच का एक-एक अपडेट फेडरल देश पर यहां देखिए


भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले का हर अपडेट

Live Updates

  • 1 March 2026 10:00 PM IST

    भारत का तीसरा विकेट तब गिरा जब टीम का स्कोर 99 रन था। कप्तान सूर्य कुमार यादव जोसेफ की गेंद पर रदरफोर्ड के हाथों लपके गए। उन्होंने 16 गेंदों में 18 रन बनाए जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था लेकिन उन्होंने तीसरे विकेट के लिए ओपनर संजू सैमसन के साथ 58 रनों की उपयोगी साझेदारी की।

  • 1 March 2026 9:51 PM IST

    संजू सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में पहली हाफ सेंचुरी जड़ी। संजू ने हाफ सेंचुरी बनाने में सिर्फ 26 गेंदें लीं। संजू सैमसन और सूर्य कुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 50 रन से ज्यादा साझेदारी हो चुकी हैं। दोनों ने 5 ओवर में ये साझेदारी की।

  • 1 March 2026 9:24 PM IST

    ईशान किशन पांचवें ओवर में होल्डर की गेंद पर एक लंबा हिट करने के चक्कर में हेटमायर को कैच थमा बैठे। तब भारत का स्कोर 41 रन ही हुआ था। ईशान किशन भी 10 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।

  • 1 March 2026 9:18 PM IST

    वर्ल्ड कप के इस महत्वपूर्ण मैच मेंं अभिषेक शर्मा आज फिर अपने रंग में नहीं दिखाई दिए। वो स्पिनर अकील हुसैन के दूसरे ही ओवर में एक ऊंचा शॉट खेलने के चक्कर में डेटमायर को कैच थमा बैठे। अभिषेक शर्मा ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाए।

  • 1 March 2026 8:51 PM IST

    वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। पांचवें विकेट के लिए पावेल और होल्डर के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाज नॉट आउट लौटे। पावेल ने 19 गेंदों पर 34 रन और होल्डर ने 22 गेंदों पर 37 रन बनाए।

    भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

  • 1 March 2026 8:40 PM IST

    19वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर होल्डर का कैच अभिषेक शर्मा ने छोड़ दिया। होल्डर तब 17 गेंदों में 27 रनपर खेल रहे थे। अभिषेक ने आज के मैच में दो कैच ड्रॉप किए।

  • 1 March 2026 8:18 PM IST

    मैच के 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने विकेट झटका। उन्होंने ड्रिंक्स ब्रेक के बाद पहली गेंद पर रदरफोर्ड को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। रदरफोर्ड ने 9 गेंदों में 14 रन बनाए। यह पांड्या का इस मैच का पहला विकेट था।

  • 1 March 2026 8:10 PM IST

    मैच के 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज को दो बड़े झटके दिए। बुमराह ने पहले बेहद खतरनाक दिख रहे हेटमायर को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों लपकवाया। हेटमायर ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका जड़ा।

    फिर उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने वेस्टइंडीज के ओपनर रोस्टन चेज़ को आउट किया। बुमराह की गेंद पर चेज़ का एक शानदार कैच कप्तान सूर्य कुमार यादव ने लपका। चेज़ ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए। 

    उससे पहले वेस्टइंडीज का पहला विकेट 68 रन पर गिरा जब वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान साई होप को बोल्ड किया। होप ने 33 गेंदों में 32 रन बनाए।

Read More
Next Story