INDIA vs NAMIBIA मुकाबले में कैसी होगी भारत की Playing XI? जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड
x

INDIA vs NAMIBIA मुकाबले में कैसी होगी भारत की Playing XI? जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड

इस मुकाबले में भारतीय टीम दो-दो बदलाव कर सकती है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पेट की समस्या और वायरल बुखार के चलते इस मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।


INDIA vs NAMIBIA: T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी नामीबिया के खिलाफ अपनी दूसरी जीत दर्ज़ करने के लिए मैदान पर उतरने वाली है। भारतीय खिलाड़ियों को अनुभव के चलते टीम इंडिया को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नामीबिया की टीम इस मौके का फायदा उठाकर दुनिया की टॉप टीम के खिलाफ अपनी ताकत को परखना चाहेगी।

टीम इंडिया कर सकती है दो बदलाव

इस मुकाबले में भारतीय टीम दो-दो बदलाव कर सकती है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पेट की समस्या और वायरल बुखार के चलते इस मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले भारतीय टीम शायद ही कोई जोखिम उठाना चाहेगी। ऐसे में अभिषेक की जगह पर संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। संजू के पास अपनी फॉर्म में वापसी का ये एक शानदार मौका रह सकता है। असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैमसन की तैयारी और मानसिकता की सराहना की। वहीं दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह आपको वापसी करते हुए नज़र आ सकते हैं। बुमराह वायरल फीवर की वजह से USA के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब ये माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले बुमराह को नामीबिया के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। ऐसे में सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।

नामीबिया पिछले मैच में नीदरलैंड्स से हार के बाद इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। टीम के कप्तान गेरहार्ड एरास्मस और ऑलराउंडर जे जे स्मिट युवा खिलाड़ियों का नेतृत्व करेंगे।

मैच की बात करें तो,

जगह: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

तारीख: 12 फरवरी

समय: शाम 7:00 बजे IST

भारत की संभावित प्लेइंग XI: सुर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह।

नामीबिया की प्लेइंग XI: गेरहार्ड एरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डिलन लेइचर, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ़टी-ईटन, विलियम म्यूरबर्ग, जे जे स्मिट, जैक ब्रैसल, मैक्स हेइंगो, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, रुबेन ट्रम्पेलमैन।

पिछले मैचों का रिकॉर्ड:

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था। हाल ही में भारत A के खिलाफ नामीबिया को प्रैक्टिस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

Read More
Next Story