कौन हैं IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी? धोनी, कोहली और रोहित के अलावा ये दिग्गज भी शामिल
x

कौन हैं IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी? धोनी, कोहली और रोहित के अलावा ये दिग्गज भी शामिल

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। इस सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 44 वर्षीय एमएस धोनी हैं। लेकिन धोनी के अलावा भी इस लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शुमार है।


IPL 2026 Oldest Players: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले से होगा। मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात होने से पहले फैंस के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस और उनकी उम्र को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस बार का आईपीएल युवा जोश और अनुभवी दिग्गजों का एक अनोखा मिश्रण होने वाला है। जब बात अनुभव की आती है, तो नजरें सबसे पहले उन दिग्गजों पर टिक जाती हैं जो उम्र को महज एक नंबर साबित कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस सीजन के टॉप-10 उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में।

थाला का 'आखिरी' सफर?

उम्रदराज खिलाड़ियों की इस लिस्ट में सबसे ऊपर एक ही नाम है महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक माही 44 साल की उम्र में इस सीजन की कमान (विकेटों के पीछे) संभालेंगे। दिलचस्प बात यह है कि आनी 7 जुलाई को वह 45 साल के हो जाएंगे। पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी यही अटकलें हैं कि क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा? हालांकि, धोनी की फिटनेस आज भी कई युवाओं को मात देती है।

रोहित-कोहली का दबदबा

हैरानी की बात यह है कि इस बार टॉप-10 की लिस्ट में टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। 'हिटमैन' रोहित शर्मा 38 साल की उम्र में मैदान पर उतरेंगे और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, 'रन मशीन' विराट कोहली 37 साल के हो चुके हैं और वह तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। कोहली के साथ-साथ इस पायदान पर सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा भी हैं, जिनकी उम्र भी 37 साल है।

जडेजा की नई जर्सी और अनुभवी गेंदबाज

इस सीजन का सबसे बड़ा उलटफेर रवींद्र जडेजा का ट्रेड रहा। 36 साल के जडेजा इस बार पीली जर्सी में नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में नजर आएंगे। उन्हें संजू सैमसन के बदले ट्रेड किया गया है। गेंदबाजों की बात करें तो 35 साल की उम्र के क्लब में मिचेल स्टार्क, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे घातक नाम शामिल हैं।





Read More
Next Story