IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान, 10 टीमों के बीच 10 शहरों में 28 मार्च से मचेगा घमासान
x

IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान, 10 टीमों के बीच 10 शहरों में 28 मार्च से मचेगा घमासान

बीसीसीआई ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। IPL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।


IPL 2026 Schedule Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एक बार फिर अपने नए अवतार में लौट रही है।

चुनावी माहौल और आईपीएल का शेड्यूल

BCCI ने फिलहाल केवल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक का कार्यक्रम (Phase 1) जारी किया है। इसका मुख्य कारण देश के तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही चुनाव आयोग मतदान की तारीखों की घोषणा करेगा, आईपीएल के बाकी बचे मैचों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। सुरक्षा और सुचारू आयोजन को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है।

बेंगलुरु में होगा ओपनिंग मैच

IPL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, बेंगलुरु के प्रशंसकों के लिए एक जरूरी अपडेट भी है। पिछले साल यानी IPL 2025 की खिताबी जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी, जिसमें दुखद रूप से 11 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद स्टेडियम पर मैच आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

अब कर्नाटक सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। BCCI ने कहा है कि बेंगलुरु के मैच 'अनुमति के अधीन' हैं। 13 मार्च 2026 को एक विशेष विशेषज्ञ समिति स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और एक 'मॉक ड्रिल' (तैयारियों का जायजा) की जाएगी। अगर समिति संतुष्ट होती है, तभी यहाँ मैचों का आयोजन होगा।

10 शहरों में होंगे मुकाबले

IPL 2026 के पहले फेज़ में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मुकाबले 10 शहरों में खेले जाएंगे। ये मैच बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद सहित 10 शहरों में होंगे।डबल हेडर्स की बात करें तो 12 अप्रैल तक चार 'डबल हेडर्स' (एक दिन में दो मैच) देखने को मिलेंगे।दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार 03:30 बजे और शाम के मैच 07:30 बजे शुरू होंगे।

IPL 2026 के पहले फेज़ का शेड्यूल







Read More
Next Story