Iran Israel War का क्रिकेट पर दिखा असर, अब दो-दो सीरीज हुई कैंसिल, सीधे IPL में दिखेंगे स्टार्स
x

Iran Israel War का क्रिकेट पर दिखा असर, अब दो-दो सीरीज हुई कैंसिल, सीधे IPL में दिखेंगे स्टार्स

श्चिमी एशिया में जारी इजराइल-ईरान युद्ध का असर क्रिकेट पर भी देखने को मिला है। इस टरकाव की वजह से अब 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज़ को कैंसिल करना पड़ गया है।


Iran-Israel War Hits Cricket: पश्चिमी एशिया (Middle East) में जारी इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच का सैन्य टकराव अब केवल राजनीति और व्यापार तक सीमित नहीं रहा है। इस तनाव की आंच अब खेल के मैदान तक पहुंच गई है। खाड़ी देशों में बने युद्ध जैसे हालातों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर बड़ा असर पड़ा है। ताजा अपडेट के अनुसार, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली महत्वपूर्ण वाइट-बॉल सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

क्यों टली अफगानिस्तान-श्रीलंका सीरीज?

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होना था। यह सीरीज 13 मार्च से 25 मार्च के बीच खेली जानी थी। लेकिन पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। लॉजिस्टिक्स और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर इस सीरीज को फिलहाल टालने का फैसला किया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने स्पष्ट किया कि युद्ध के चलते उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा हुआ है, जिससे टीम का समय पर पहुंचना और सुरक्षित सफर करना संभव नहीं था। बता दें कि अफगानिस्तान ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया था और इब्राहिम जादरान को टी20 का नया कप्तान बनाया गया था, लेकिन फैंस को उनके नेतृत्व का इंतजार अब लंबा हो गया है।

श्रीलंका में शिफ्ट करने की कोशिश भी रही नाकाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब UAE में सीरीज कराना मुश्किल लगा, तो दोनों बोर्ड ने इसे श्रीलंका में आयोजित करने के विकल्प पर भी विचार किया। लेकिन समस्या यहाँ भी 'लॉजिस्टिक्स' की रही। मौजूदा तनाव के कारण UAE से श्रीलंका की सीधी उड़ानें उपलब्ध नहीं थीं, जिसके कारण खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ यात्रा नहीं कर सके। हालांकि, राहत की बात यह है कि सीरीज पूरी तरह रद्द नहीं हुई है। बोर्ड को उम्मीद है कि 2026 के अंत तक इसे दोबारा आयोजित किया जा सकेगा।

अब सीधे IPL 2026 में होगा एक्शन

इस सीरीज के टलने का सीधा मतलब यह है कि अफगानिस्तान और श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी अब सीधे IPL 2026 के मैदान पर नजर आएंगे। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। राशिद खान, मथीषा पथिराना, महीश तीक्षणा और नूर अहमद जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखेंगे।

क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक है क्योंकि वे आईपीएल से पहले इन खिलाड़ियों को अपनी नेशनल टीम की जर्सी में देखना चाहते थे। अब देखना यह होगा कि बिना किसी इंटरनेशनल मैच प्रैक्टिस के ये खिलाड़ी सीधे आईपीएल के बड़े मंच पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Read More
Next Story