Kavya Maran Controversy: काव्या मारन की टीम से नहीं खेलेंगे अबरार अहमद? जानिए कैसे आया कहानी में Twist?
x

Kavya Maran Controversy: काव्या मारन की टीम से नहीं खेलेंगे अबरार अहमद? जानिए कैसे आया कहानी में Twist?

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने 'द हंड्रेड' लीग के लिए पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को ₹2.30 करोड़ में खरीदा था। हालांकि अब अबरार अहमद का सनराइजर्स लीड्स के लिए खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है।


Kavya Maran And Abrar Ahmed : IPL की फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। वजह है उनका इंग्लैंड की लीग 'द हंड्रेड' (The Hundred) के ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को ₹2.30 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर अपनी टीम के साथ जोड़ना। लेकिन अब अबरार अहमद शायद ही सनराइजर्स लीड्स से खेलते हुए नज़र आएं। अब आप सोच रहे होंगे कि जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर सोशल मीडिया पर काव्या मारन को ट्रोल किया गया उसकी वजह से ऐसा हुआ होगा, तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। इसकी वजह कुछ और है।

क्यों अबरार का खेलना है मुश्किल?

क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों की उपलब्धता उनके राष्ट्रीय कर्तव्यों (National Duty) पर टिकी होती है। अबरार अहमद के साथ भी कुछ ऐसा ही पेंच फंस गया है। दरअसल, जब इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' का रोमांच चरम पर होगा, ठीक उसी समय पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर होगी। द हंड्रेड लीग 2026 की शुरुआत 21 जुलाई से होगी और ये 16 अगस्त तक चलेगी। इसी बीच पाकिस्तान की टीम को वेस्टइंडीज़ का दौरा भी करना है। पाकिस्तान का ये वेस्टइंडीज दौरा 15 जुलाई से 7 अगस्त तक निर्धारित है। अब गणित सीधा है। अगर अबरार अहमद को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में चुना जाता है, तो उनके लिए इंग्लैंड जाकर काव्या मारन की टीम की जर्सी पहनना नामुमकिन हो जाएगा।

PCB का फैसला तय करेगा अबरार का भविष्य

अबरार अहमद वर्तमान में पाकिस्तान की टेस्ट टीम के सबसे भरोसेमंद स्पिनर्स में से एक हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चयनकर्ता जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का ऐलान करने वाले हैं। चूंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है, इसलिए पाकिस्तान अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना चाहेगा।

अगर PCB उन्हें टीम में शामिल करती है, तो नियमों के मुताबिक अबरार को 'द हंड्रेड' से अपना नाम वापस लेना होगा। ऐसे में सनराइजर्स लीड्स और काव्या मारन को ऐन वक्त पर किसी दूसरे विकल्प की तलाश करनी पड़ सकती है, जो टीम के बैलेंस के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल

पाकिस्तान को कैरेबियन धरती पर दो टेस्ट मैचों की अहम सीरीज खेलनी है। सीरीज से पहले एक 4-दिवसीय वॉर्म-अप मैच भी खेला जाएगा।

पहला टेस्ट: क्वींस पार्क ओवल

दूसरा टेस्ट: ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी

चूंकि ये दोनों मैच टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं, अबरार अहमद का वहां होना पाकिस्तान के लिए जरूरी है।

काव्या मारन के लिए दोहरी चुनौती

काव्या मारन ने अबरार पर दांव इसलिए लगाया था क्योंकि उनकी मिस्ट्री स्पिन इंग्लैंड की पिचों पर काफी असरदार साबित हो सकती थी। ₹2.30 करोड़ खर्च करने के बाद अब अगर अबरार नहीं खेलते हैं, तो यह न केवल वित्तीय नुकसान होगा बल्कि टीम की रणनीति को भी बड़ा झटका लगेगा। अब फैंस और क्रिकेट पंडितों की नजरें PCB के टीम सिलेक्शन पर टिकी हैं।

Read More
Next Story