
साल 2026 में टीम इंडिया की ताकत या कमजोरी, इन 4 सितारों पर सबकी नजर
Team India New Stars: साल 2026 में टीम इंडिया के लिए ये चार खिलाड़ी टीम की सफलता और अपने करियर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Cricket Superstars 2026: नया साल 2026 सिर्फ कैलेंडर का बदलाव नहीं, बल्कि टीम इंडिया के लिए करियर और तकदीर का बड़ा मोड़ लेकर आया है। कुछ खिलाड़ी अपनी सफलता की कहानी लिखने को तैयार हैं तो कुछ की किस्मत के ऊपर तलवार लटक रही है। फैंस की निगाहें अब चार ऐसे सितारों पर टिकी हैं, जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी टीम इंडिया की किस्मत तय कर सकती है। सूरज की तरह चमकने वाले कप्तान, विस्फोटक युवा बल्लेबाज और विकेट लेने वाले जादूगर, जानिए वो कौन हैं जो 2026 में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव – टीम इंडिया के कप्तान
2025 सूर्यकुमार यादव के लिए निराशाजनक साल रहा। उनकी बल्लेबाजी में गिरावट ने उन्हें चर्चा में ला दिया। पिछले 23 टी20 मैचों में उनका बल्ला एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाया। टी20 विश्व कप 2026 उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है। अगर इस टूर्नामेंट में वे बड़ी पारियां नहीं खेल पाए तो उनका करियर खतरे में पड़ सकता है। ऐसे में क्रिकेट फैंस की निगाहें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।
अभिषेक शर्मा – विस्फोटक बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा 2025 में टीम इंडिया के लिए भरोसेमंद और धमाकेदार बल्लेबाज के रूप में उभरे। उन्होंने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। टी20 विश्व कप 2026 में भी उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण होगा। फैंस उनसे और भी शानदार पारियों की उम्मीद करेंगे।
वैभव सूर्यवंशी – युवा स्टार
वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में आईपीएल और अन्य सभी फॉर्मेट में शतक जड़कर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रन न बना पाने की वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब अंडर-19 विश्व कप में उनकी बल्लेबाजी पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।
वरुण चक्रवर्ती – प्रमुख गेंदबाज
वरुण चक्रवर्ती 2025 में टी20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। साल 2025 में 20 टी20 मैचों में उन्होंने 36 विकेट लिए। 2026 में टी20 विश्व कप और आईपीएल में उनकी गेंदबाजी पर फैंस की नजर रहेगी। उनकी भूमिका टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।

