Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक का समापन, 6 पदकों के साथ 71वें स्थान पर रहा भारत
x

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक का समापन, 6 पदकों के साथ 71वें स्थान पर रहा भारत

पेरिस ओलंपिक 2024 का रविवार को समापन हो गया. पदक तालिका में अमेरिका कुल 126 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं, भारत को एक रजत और पांच कांस्य पदक के साथ 71वें स्थान पर संतोष करना पड़ा.


Paris Olympics 2024 Concludes: पेरिस ओलंपिक 2024 रविवार (11 अगस्त) को समापन हो गया. आखिरी दिन महिलाओं का बास्केट बॉल इवेंट था. अमेरिका की महिला बास्केट बॉल टीम को फ्रांस के खिलाफ मिली जीत के कारण गोल्ड मेडल मिला. इसके साथ ही वह 40 गोल्ड और कुल 126 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं, भारत को एक रजत और पांच कांस्य पदक के साथ 71वें स्थान पर संतोष करना पड़ा. पदक तालिका में भारत से आगे पाकिस्तान रहा, जिसके नाम एक गोल्ड मेडल रहा. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जिताकर पाकिस्तान को भारत से आगे पहुंचाया.

इस बार अमेरिका 40 स्वर्ण, 44 रजत और 62 कांस्य सहित 126 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा. इसके बाद चीन (91 पदक) और जापान (45) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. टोक्यो ओलंपिक 2020 के पिछले संस्करण से शीर्ष तीन स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ. टोक्यो में अमेरिका ने 113 पदक (39 स्वर्ण, 41 रजत, 33 कांस्य) जीते और पदक तालिका में नंबर 1 रहा.

टोक्यो में चीन 89 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. जबकि, जापान 58 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. टोक्यो में भारत ने सात पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य) के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और तालिका में 48वें स्थान पर रहा. लेकिन इस बार पेरिस में भारत कोई स्वर्ण नहीं जीत सका और पिछले ओलंपिक की तुलना में 23 पायदान नीचे खिसक गया.

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पदक विजेता

1. नीरज चोपड़ा: रजत; पुरुष भाला फेंक (एथलेटिक्स)

2. पुरुष हॉकी टीम: कांस्य

3. मनु भाकर: कांस्य; महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (निशानेबाजी)

4. स्वप्निल कुसाले: कांस्य; पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (निशानेबाजी)

5. मनु भाकर और सरबजोत सिंह: कांस्य; 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम (निशानेबाजी)

6. अमन सेहरावत: कांस्य; पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (कुश्ती)

Read More
Next Story