IPL 2026: पहले मैच में RCB की टीम ने रचा इतिहास, SRH के खिलाफ दर्ज़ की रिकॉर्ड जीत
x

IPL 2026: पहले मैच में RCB की टीम ने रचा इतिहास, SRH के खिलाफ दर्ज़ की रिकॉर्ड जीत

आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन के 80 रनों की मदद से टीम ने 201 रन बनाए थे।


IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 की शुरुआत बहुत ही रोमांचक रही। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर इतिहास रच दिया। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 200 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों के सामने यह स्कोर कम पड़ गया। विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार की तूफानी बल्लेबाजी ने इस मैच को एकतरफा बना दिया।

ईशान किशन की शानदार पारी

हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के जड़े। उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन जोड़े। आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 22 रन देकर 3 विकेट लिए। रोमेरियो शेफर्ड को भी 3 विकेट मिले।

RCB ने 16वें ओवर में ही जीता मैच

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत धीमी थी, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने आते ही मैच पलट दिया। पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंदों में 61 रन कूट दिए। दूसरी तरफ से दिग्गज विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने भी अंत में 12 गेंदों पर 31 रन बनाए। आरसीबी ने मात्र 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

RCB की रिकॉर्ड जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट का आगाज़ एक बेहतरीन और शानदार जीत के साथ किया। इसके अलावा ये RCB के लिए एक रिकॉर्ड जीत रही, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने SRH के खिलाफ IPL में पहली बार 190+ रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया है।

Read More
Next Story