आने वाला है IPL 2026 का सबसे इमोश्नल लम्हा, जब पूरा स्टेडियम हो जाएगा भावुक!
x

आने वाला है IPL 2026 का सबसे इमोश्नल लम्हा, जब पूरा स्टेडियम हो जाएगा भावुक!

क्रिकेट की दुनिया में इमोशन्स की अपनी एक अलग वैल्यू होती है। अक्सर एक गेंदबाज़ विकेट लेकर अपनी आक्रामकता और भावनाओं को दर्शाता है, तो एक बल्लेबाज़ शतक लगाकर बल्ले से अपनी भावनाओं का इज़हार करता है। हालांकि इस बॉन्ड की बात अलग है।


Mohammad Siraj vs Virat Kohli : क्रिकेट की दुनिया में अक्सर दुश्मनी की चर्चा होती है, लेकिन IPL 2026 में कुछ ऐसा होने वाला है, जो एक बार फिर से करोड़ों लोगों को इमोश्नल कर सकता है। ये लम्हा 24 अप्रैल को बैंगलुरु के मैदान पर देखने को मिल सकता है। इस दिन मुकाबला होगा गुजरात टाइटंस और RCB की टीम का। ये मैच खास होगा, क्योंकि इस मुकाबले में एक अलग तरह का कॉन्टेस्ट देखने को मिलेगा। वो कॉन्टेस्ट जो इमोश्नस से भरा होगा, जो भावनाओं से लबरेज होगा और जो अपने अंदर हज़ारों ख्यालों को समेटे होगा। क्योंकि ये मुकाबला होगा मोहम्मद सिराज बनाम विराट कोहली का। इस मैच में जब मोहम्मद सिराज अपना रन-अप लेंगे और उनके सामने क्रीज पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के किंग विराट कोहली खड़े होंगे, तो नजारा सिर्फ क्रिकेट का नहीं होगा। उस लम्हे में भावनाओं का सैलाब उमड़ आएगा। क्योंकि यह मुकाबला होगा भाई vs भाई का।

IPL 2025 में जब भर आईं सिराज की आँखें

सिराज और विराट कोहली के लिए ये लम्हा कितना भावुक होगा, उसे समझने के लिए आपको पीछे मुड़कर देखना होगा IPL 2025 के उस मंजर को याद करना होगा जब पहली बार सिराज और विराट एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने आए थे। वो एक ऐसा पल था जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। सिराज, जो अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं, जैसे ही विराट को गेंदबाजी करने आए, उनके चेहरे के हाव-भाव बदल गए।

मैच के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब सिराज ने विराट की तरफ देखा और उनकी आँखें नम हो गईं। वह उस शख्स को आउट करने की कोशिश कर रहे थे जिसने सिराज का करियर बनाया था। जो बुरे वक्त में सिराज का सहारा बना था। क्योंकि सिराज किसी और को नहीं अपने विराट भैया को आउट करने की कोशिश कर रहे थे।

मैच के बाद सिराज ने खुद माना था, "भैया को गेंद डालना मेरे लिए सबसे मुश्किल काम है। मेरा दिल नहीं करता कि मैं उन्हें आउट करूँ, लेकिन खेल के प्रति मेरी वफादारी मुझे रोकती है।" 2025 की वो तस्वीर आज भी फैंस के दिलों में कैद है और आज 2026 में फिर वही जज्बात मैदान पर उतरने वाले हैं।



सिराज के लिए क्यों खास है विराट कोहली?

मोहम्मद सिराज आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का रास्ता कांटों भरा था। 2018-19 का वो दौर याद कीजिए जब सिराज की जमकर आलोचना होती थी। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता था और लोग उन्हें टीम से बाहर करने की मांग करते थे। ऐसे समय में विराट कोहली एक ढाल बनकर उनके सामने खड़े हो गए। विराट ने कप्तान के तौर पर सिराज पर जो भरोसा दिखाया, उसी ने 'मिया भाई' को दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज बनने की राह दिखाई। सिराज अक्सर कहते हैं, 'अगर विराट भैया न होते, तो मैं शायद आज हैदराबाद की गलियों में कहीं खो गया होता।'

पिता का साया उठा, तो विराट बने सहारा

सिराज के जीवन का सबसे काला दिन वह था जब 2020 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनके पिता का निधन हो गया। एक ऑटो चालक पिता, जिसने अपनी भूख प्यास भूलकर बेटे को क्रिकेटर बनाया, वह अपनी सफलता देखने के लिए मौजूद नहीं था। सिराज अकेले ऑस्ट्रेलिया के होटल रूम में टूट चुके थे। उस वक्त विराट कोहली ने जो किया, उसने इस रिश्ते को नई मज़बूती दी। उस मुश्किल समय में विराट कोहली मोहम्मद सिराज के कमरे में गए, उन्हें गले लगाया और एक बड़े भाई की तरह सहारा दिया। विराट ने उनसे कहा था, 'मजबूत बनो, तुम्हें अपने पिता का सपना पूरा करना है।' विराट के उन शब्दों ने ही सिराज को उस सीरीज में भारत का हीरो बनाया।

सिराज और कोहली का अनूठा बॉन्ड

कुछ दिनों पहले मोहम्मद सिराज की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उस फोटो में सिराज अपने घर पर बैठे हुए हैं। हालांकि, उस फोटो में विराट कोहली की आखिरी टेस्ट की जर्सी फ्रेम होकर दीवार पर लटकी हुई नजर आई। विराट ने अपना आखिरी टेस्ट सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2025 की शुरुआत में खेला था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सिराज के दिल में विराट कोहली के लिए कितनी इज्जत है।



मैदान की जंग बनाम दिल की वफादारी

आज IPL 2026 में परिस्थितियां अलग हैं। सिराज अब गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी की धुरी हैं। उनकी टीम और उनके फैंस चाहते हैं कि वह विराट कोहली का विकेट जल्द से जल्द लें। लेकिन क्या सिराज के लिए यह इतना आसान होगा? एक तरफ पेशेवर जिम्मेदारी है और दूसरी तरफ वो इमोश्नस हैं, वो रिश्ता है जिसे सिराज कभी नहीं भूल सकते।

खेल की दुनिया में इमोशन्स की अपनी एक अलग वैल्यू होती है। अक्सर एक गेंदबाज़ विकेट लेकर अपनी आक्रामकता और भावनाओं को दर्शाता है, तो एक बल्लेबाज़ शतक लगाकर बल्ले से अपनी भावनाओं का इज़हार करता है। लेकिन सिराज और विराट के बीच का ये इमोशनल बॉन्ड काफी अलग है ये शब्दों की सीमाओं से परे है। एक तरफ वो कप्तान है जिसने एक टैलेंट को पहचाना, और दूसरी तरफ वो खिलाड़ी है जिसने उस भरोसे को अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सही साबित किया। एक बात तो साफ है कि जब IPL 2026 के मैदान पर ये दोनों दिग्गज फिर से आमने-सामने होंगे, तो प्रोफेशनल खेल के बीच उन पुरानी यादों और जज्बातों पर काबू पाना दोनों के लिए ही काफी मुश्किल होगा।


Read More
Next Story