‘गुस्सा छोड़ दो भाई’: सूर्यकुमार यादव का कुलदीप यादव के साथ वीडियो वायरल
x
सूर्य कुमार यादव के शेयर किए उस वीडियो का स्क्रीनशॉट जोकि सुपर वायरल है

‘गुस्सा छोड़ दो भाई’: सूर्यकुमार यादव का कुलदीप यादव के साथ वीडियो वायरल

भारतीय कप्तान ने सोशल मीडिया पर एक हल्का-फुल्का वीडियो साझा किया, जिसमें वह कुलदीप के पास जाकर उन्हें गले लगाते नजर आते हैं।


कोलंबो में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर अपने अभियान को और मजबूत करने वाले टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव आज अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव को मनाते नज़र आए। दोनों का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सुपर वायरल है।



इसका कनेक्शन जुड़ता है उस घटना से जब कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खत्म हुआ ही था। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के ऑलआउट होते ही टीवी कैमरों ने हार्दिक पांड्या, कप्तान सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव के बीच एक एनिमेटेड बातचीत को कैद किया। खिलाड़ियों के पारंपरिक हैंडशेक के दौरान हार्दिक कुछ जोश में नजर आए और कुलदीप की ओर इशारा करते दिखे, जिससे लगा कि कोई तीखी चर्चा चल रही है। तिलक वर्मा चिंतित दिखे, जबकि रिंकू सिंह बीच-बचाव करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर तुरंत अटकलें शुरू हो गईं कि क्या बड़ी जीत के बावजूद कोई नाराजगी सामने आई है।

हालांकि सूर्यकुमार यादव ने जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी। भारतीय कप्तान ने सोशल मीडिया पर एक हल्का-फुल्का वीडियो साझा किया, जिसमें वह कुलदीप के पास जाकर उन्हें गले लगाते नजर आते हैं। उन्होंने कैप्शन दिया: “गुस्सा छोड़ दो भाई।” यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गया।

कैच छूटने पर भड़के हार्दिक पंड्या

असल में यह पूरा विवाद पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर के दौरान शुरू हुआ। हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे और सामने शाहीन अफरीदी थे। ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक ने एक शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी, जिस पर शाहीन ने पुल शॉट खेला। गेंद सीधे 'काउ कॉर्नर' पर तैनात कुलदीप यादव के पास गई, लेकिन कुलदीप ने एक आसान सा कैच टपका दिया। इतना ही नहीं, गेंद उनके हाथ से छिटक कर बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए चली गई। इस गलती से हार्दिक काफी निराश दिखे हालांकि उस वक्त उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Read More
Next Story