LIVE T20 Mens वर्ल्ड कप सेमिफिनल : इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
x

T20 Men's वर्ल्ड कप सेमिफिनल : इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

इंग्लैंड ने पहले बाउलिंग का निर्णय लिया. भारत पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है सेमीफाइनल मैच.


क्रिकेट के दीवानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत आज मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के आमने-सामने है। मेजबान टीम इंडिया इस मुकाबले में फेवरेट के तौर पर उतरी है, लेकिन इंग्लैंड की चुनौती को कम नहीं आंका जा सकता। मैच की शुरुआत में ही इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि रोहित शर्मा की पलटन को पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विशाल स्कोर खड़ा करना होगा। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह लगातार तीसरी बार है जब दोनों टीमें सेमीफाइनल (लास्ट-फोर) के मंच पर एक-दूसरे से टकरा रही हैं। इससे पहले 2022 और 2024 में भी ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, जहाँ दोनों ने एक-एक मैच जीता था। दिलचस्प बात यह है कि इन मुकाबलों में जो भी टीम जीती, उसी ने अंत में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। आज की विजेता टीम रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Live Updates

  • 5 March 2026 9:04 PM IST

    इंग्लैंड ने पहले ओवर में बनाएं 13 रन

    इंग्लैंड ने 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ओवर में 13 रन बनाये हैं, हालाँकि एक विकेट भी गवां दिया है.

  • 5 March 2026 8:04 PM IST

    संजू सैमसन आउट

    संजू सैमसन 89 रन पर आउट. महज 42 गेंदों पर संजू ने आतिशी पारी खेलते हुए ये स्कोर हासिल किया.

  • 5 March 2026 8:02 PM IST

    संजू की आतिशी पारी

    संजू सैमसन ने 39 रन पर 82 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही भारत का स्कोर 160 रन हो गया है. संजू ने 13वें ओवर में 2 छक्के जड़े.   

  • 5 March 2026 7:42 PM IST

    संजू सैमसन का कहर

    संजू सैमसन ने 26 गेंदों में ठोकी फिफ्टी है. छक्के के साथ उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया. लगातार दूसरा अर्द्धशतक. पिछले ओवर से 19 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने छक्का जड़ा है. लग रहा है कि अगले ही ओवर में भारत 100 का आंकड़ा पार कर जाएगा. भारत का रन रेट 11.39 का है. 

  • 5 March 2026 7:08 PM IST

    भारत की अच्छी शुरुआत

    पहला ओवर पूरा हुआ और इससे 12 रन आए हैं. भारतीय बल्लेबाज अग्रेसिव अप्रोच के साथ पावरप्ले में रन बटोरना चाहेंगे. टीम इंडिया पावरप्ले में अधिक से अधिक रन लेने की कोशिश करेगी. 

  • 5 March 2026 7:03 PM IST

    भारत की बैटिंग शुरू

    अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन को नजरें भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी. भारत की बैटिंग शुरु हुई. संजू स्ट्राइक लेंगे. जबकि जोफ्रा के हाथ में गेंद होगी.

  • 5 March 2026 7:01 PM IST

    दोनों देशों की टीमें

    भारत प्लेइंग XI: भारत में कोई बदलाव नहीं; इंग्लैंड ने ओवरटन को चुना। भारत XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    इंग्लैंड XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम कुर्रा, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

Read More
Next Story