IND vs ENG: का सेमीफाइनल मैच हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा Final? क्या है ICC का नियम?
x

IND vs ENG: का सेमीफाइनल मैच हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा Final? क्या है ICC का नियम?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को भारत का सामना इंग्लैंड से वानखेड़े स्टेडियम में होगा। अगर बारिश के कारण ये मैच नहीं हो पाता है, तो फिर कैसे होगा विनर का फैसला, क्या है ICC का नियम?


T-20 World Cup Semifinal, India vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गया है। चार टीमें सेमीफाइनल की दहलीज पर खड़ी हैं, जहाँ 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन्स में पहला मुकाबला होगा। वहीं, करोड़ों भारतीय फैंस की निगाहें 5 मार्च पर टिकी हैं, जब मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा।

यह लगातार तीसरा मौका है जब टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन खेल के साथ-साथ फैंस के मन में एक बड़ा सवाल यह भी है कि अगर मुंबई के आसमान से बादलों ने खेल बिगाड़ा, तो फाइनल का टिकट किसे मिलेगा? क्या टीम इंडिया के लिए बारिश काल बन सकती है? चलिए आपको बताते हैं कि अगर बारिश ने सेमीफाइनल मैच में खलल डाला, तो क्या होगा और फिर कैसे विनर का फैसला किया जाएगा?

क्या कहता है ICC का नियम?

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों की अहमियत को देखते हुए एक 'रिजर्व-डे' (Reserve Day) रखा गया है। नियम के अनुसार अगर 5 मार्च को बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो पाता है, तो खेल अगले दिन यानी 6 मार्च को होगा। यदि 5 मार्च को मैच शुरू तो हुआ लेकिन पूरा नहीं हो सका, तो अगले दिन खेल वहीं से शुरू होगा जहाँ उसे रोका गया था।

क्या होगा अगर रिजर्व-डे भी धुल गया?

असली पेंच यहाँ फंसता है। अगर 5 और 6 मार्च दोनों ही दिन खराब मौसम के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया, तो आईसीसी के नियमों के अनुसार सुपर-8 स्टेज की पॉइंट्स टेबल देखी जाएगी। सुपर-8 के ग्रुप-2 में इंग्लैंड की टीम अपने तीनों मैच जीतकर टॉप पर रही थी। दूसरी ओर, टीम इंडिया अपने ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका से हारने के कारण दूसरे स्थान पर रही थी। आईसीसी का नियम कहता है कि यदि सेमीफाइनल रद्द होता है, तो सुपर-8 में अपने ग्रुप में नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

इसका मतलब यह है कि मैच रद्द होने की स्थिति में इंग्लैंड को उसकी ग्रुप-टॉपिंग पोजीशन का फायदा मिलेगा और टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट सकता है। यही कारण है कि भारतीय फैंस दुआ कर रहे हैं कि वानखेड़े में कम से कम 20-20 ओवर का पूरा खेल देखने को मिले।

IND vs ENG: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (T20I)

आंकड़ों की बात करें तो भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच अभी तक टी- 20 इंटरनेशनल में 29 मुकाबले खेले गए हैं। इन 29 में से 17 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज़ की है, तो वहीं 12 मुकाबले इंग्लैंड के नाम रहे हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड, T-20I रिकॉर्ड

कुल मैच: 29

भारत जीता: 17

इंग्लैंड जीता: 12

सेमीफाइनल की 'हैट्रिक', कौन मारेगा बाज़ी?

यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल की 'हैट्रिक' है। 2022 के सेमीफाइनल में एडिलेड के मैदान पर इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि, 2024 में टीम इंडिया ने पलटवार किया और इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर अपनी हार का बदला लिया और अंततः खिताब भी जीता। अब 2026 में दोनों टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए तैयार हैं। सूर्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपनी बादशाहत बरकरार रखना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड पिछली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा। तो ऐसे में अब इस मुकाबले में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Read More
Next Story