Fab 4 के असली राजा, जानें कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट का सुपरस्टार?
x

Fab 4 के असली राजा, जानें कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट का सुपरस्टार?

Fab 4 Cricket: फैब 4 के ये चार खिलाड़ी आज के क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इस दशक में ये चारों क्रिकेट की दुनिया के चमकते सितारे हैं, जो दर्शकों और फैंस को लगातार रोमांचित कर रहे हैं।


Click the Play button to hear this message in audio format

Top international batsmen: क्रिकेट की दुनिया में सितारे कई हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी कब्जा कर लेते हैं। अगर क्रिकेट को एक रंगीन फिल्म मानें तो विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन हैं इस फिल्म के सुपरस्टार्स यानी ‘फैब 4’। ये चारों खिलाड़ी मैदान पर बम बरसाने वाले बल्लेबाज हैं, जो आंकड़ों और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ फैंस के दिलों में अपनी अलग दुनिया बना चुके हैं।

क्रिकेट के इतिहास में ब्रायन लारा, डॉन ब्रैडमैन, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे महान खिलाड़ियों ने क्रिकेट के पन्नों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। आज इन महान खिलाड़ियों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं क्रिकेट की दुनिया के चार मौजूदा धुरंधर, जिन्हें फैंस प्यार से ‘फैब 4’ कहते हैं। ये भारत के रन मशीन विराट कोहली, इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज केन विलियमसन हैं। इन चारों ने पिछले एक दशक में ऐसे कारनामे किए हैं, जो किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के लिए सपने जैसे हैं।

नंबर 1: विराट कोहली

विराट कोहली को फैंस फैब 4 में नंबर 1 मानते हैं। उन्होंने अपने करियर में 559 मैचों में 626 पारियों में 52.89 के औसत से 28,215 रन बनाए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा 85 शतक लगाए हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 254 रन का है। कोहली सचिन का 100 शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 16 शतक दूर हैं। वर्तमान में वह मुख्य रूप से वनडे क्रिकेट खेलते हैं और उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि क्या वह सचिन का ये महान रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं।

नंबर 2: जो रूट

फैब 4 की सूची में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट का नाम है। उन्होंने 384 इंटरनेशनल मैचों में 505 पारियों में 49.80 के औसत से 22,413 रन बनाए हैं। रूट ने अपने करियर में 61 शतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 262 रन (टेस्ट क्रिकेट) है। जो रूट ने बीते कुछ सालों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह मॉर्डन क्रिकेट में इंग्लैंड के बेस्ट खिलाड़ी क्यों माने जाते हैं।

नंबर 3: स्टीव स्मिथ

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने 360 मैचों में 429 पारियों में 47.90 के औसत से 17,675 रन बनाए हैं। उनके नाम 49 शतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 239 रन है। स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में रिकी पोंटिंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में सबसे शानदार आंकड़े बनाए हैं और अपनी टीम के लिए लगातार महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नंबर 4: केन विलियमसन

अंतिम नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन। उन्होंने 376 मैचों में 449 पारियों में 48.90 के शानदार औसत से 19,292 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 251 रन है। विलियमसन न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और टीम के लिए हमेशा भरोसेमंद साबित हुए हैं।

Read More
Next Story