Abhishek Sharma के साथ क्या है परेशानी, आखिर क्यों नहीं बन रहे रन?
x

Abhishek Sharma के साथ क्या है परेशानी, आखिर क्यों नहीं बन रहे रन?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हो गए हैं। बल्लेबाज़ी में निरंतरता न होने की वजह से टीम इंडिया को चिंता है। आखिर क्या है अभिषेक के साथ दिक्कत?


Abhishek Sharma Poor Form In T-20 World Cup: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन कभी-कभी ये अनिश्चितताएं किसी खिलाड़ी के लिए डरावना सपना बन जाती हैं। भारतीय टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। जिस खिलाड़ी को मैदान पर छक्कों की बरसात करने के लिए जाना जाता था, आज वही खिलाड़ी एक-एक रन बनाने के लिए तरस रहा है।

लगातार तीन मैचों में 'जीरो'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे कोई भी बल्लेबाज कभी याद नहीं रखना चाहेगा। अभिषेक अपने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 मैचों में 0 पर आउट होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस खराब फॉर्म का सिलसिला कुछ इस तरह रहा:

USA के खिलाफ अच्छी शुरुआत की कोशिश में अपना विकेट गंवाया।

पाकिस्तान के खिलाफ: दबाव में खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे।

नीदरलैंड के खिलाफ: एक बार फिर बिना खाता खोले आउट।

अभिषेक शर्मा के साथ क्या है दिक्कत?

अभिषेक शर्मा तूफानी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वो पारी की शुरुआत में ही दमदार शाट्स लगाकर विरोधी टीमों के होश उड़ाते हैं, लेकिन अब विरोधी टीमों ने इस धमाकेदार खिलाड़ी को पारी की शुरुआत में गति देना बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि विरोधी टीमें पारी की शुरुआत में ही अपने स्पिन (खासतौर पर ऑफ स्पिन) गेंदबाज़ों को अभिषेक के सामने ले आती हैं। वो अभिषेक को बड़े शाट्स लगाने के लिए जगह नहीं देते और विकेट टू विकेट गेंदबाज़ी करते हैं, जिससे अभिषेक बड़े शाट्स नहीं लगा पाते और अपना विकेट गंवा देते हैं। अभिषेक की ये खामी पहले पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ भी देखने को मिली थी।

शॉट सिलेक्शन पर उठ रहे हैं सवाल

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी में सबसे अजीब बात यह दिख रही है कि वह क्रीज पर समय बिताने या सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश ही नहीं कर रहे हैं। वह पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट फेंक रहे हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ उनके शॉट सिलेक्शन ने विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। ऐसा लगता है कि 'पावर हिटिंग' की धुन में वह अपनी तकनीक और धैर्य पूरी तरह खो चुके हैं।

7 में से 5 बार नहीं खुला खाता

अभिषेक शर्मा का यह खराब दौर सिर्फ वर्ल्ड कप तक सीमित नहीं है। अगर हम उनकी पिछली 7 अंतरराष्ट्रीय पारियों को देखें, तो आंकड़े रूह कंपा देने वाले हैं। इन 7 पारियों में से अभिषेक 5 बार जीरो (0) पर आउट हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वह दो बार शून्य पर आउट हुए थे। दुनिया के उभरते हुए सितारों में गिने जाने वाले खिलाड़ी के लिए यह गिरावट वाकई चिंता का विषय है।

Read More
Next Story