AAP मंत्रियों ने रेनोवेशन पर फूंके करोड़ों रुपये, सीएम रेॆखा गुप्ता ने विधानसभा में रखा ब्योरा, बताया लूट
x
विधानसभा में ब्योरा रखती हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो : X/@gupta_rekha)

AAP मंत्रियों ने रेनोवेशन पर फूंके करोड़ों रुपये, सीएम रेॆखा गुप्ता ने विधानसभा में रखा ब्योरा, बताया लूट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार के दौरान मंत्रियों के घरों पर मरम्मत के नाम पर हुए खर्च का पूरा विवरण विधानसभा के पटल पर रखा।


दिल्ली में बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार ने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ चलाए गए 'शीशमहल' कैंपेन को नए सिरे से हवा दे दी है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में AAP सरकार के मंत्रियों के आवासों के रेनोवेशन पर हुए खर्च का खुलासा किया और दावा किया कि सिर्फ मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं और रेनोवेशन के नाम पर लूट की गई।

सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बताया कि सबसे ज्यादा ₹7.5 करोड़ मनीष सिसोदिया के घर के रेनोवेशन पर लगाया गया। उनके अलावा राखी बिड़लान के घर की मरम्मत पर ₹2.33 करोड़, राम निवास के निवास पर ₹3.23 करोड़, गोपाल राय के ₹2.55 करोड़, सतेंद्र जैन के ₹2 करोड़, सौरभ भारद्वाज के ₹1 करोड़, आतिशी के आवास पर ₹67 लाख, इमरान हुसैन के घर पर ₹3 करोड़ और राजेंद्र पाल गौतम के घर की मरम्मत में ₹3 करोड़ खर्च किए गए।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये आंकड़े यह दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा अन्य मंत्रियों के घरों की रेनोवेशन पर हुआ खर्च बहुत अधिक रहा। उन्होंने बताया कि रेनोवेशन के नाम पर कई बड़े खर्च किए गए, जबकि मुख्यमंत्री का अलग रिकॉर्ड रखा गया है।



Read More
Next Story