जालंधर के पॉश एरिया में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
x
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जैसे ही आप नेता लकी ओबेरॉय अपनी महिंद्रा थार में बैठे, उसी समय यह वारदात हुई। गोली मारने के बाद नकाबपोश हमलावर मौके से भाग गए

जालंधर के पॉश एरिया में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

फुटेज में साफ दिखता है कि हमलावर ओबेरॉय की कार के पास पहुंचे, बेहद नजदीक से कई गोलियां चलाईं और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।


Click the Play button to hear this message in audio format

पंजाब के जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 38 साल के ओबेरॉय पर अज्ञात हमलावरों ने बहुत नज़दीक से गोली चलाई। घटना उस समय हुई जब वह रोज़ की तरह गुरुद्वारा जाने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि फायरिंग में उन्हें कम से कम तीन गोलियां लगीं।

मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। गोली लगने से ओबेरॉय घायल हो गए। उन्हें तत्काल फोर्टिस अस्पताल, जालंधर में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। लकी ओबेरॉय का रोज़ाना गुरुद्वारा जाना तय दिनचर्या का हिस्सा था और आशंका है कि हमलावरों को उनके रूटीन की पूरी जानकारी थी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावर हत्या करने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Read More
Next Story