यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए पीएम को लिखा पत्र
x
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने अविमुक्तेश्वरांद मामले पर पीएम को लिखा पत्र

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए पीएम को लिखा पत्र

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि ज़रूरी होने पर अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों की किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से जाँच करायी जाए।


अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों को लेकर यूपी में सियासी घमासान जारी है इस बीच मामला प्रधानमंत्री तक पहुंच गया है।यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ख़िलाफ़ पॉक्सो के तहत दर्ज़ मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच की माँग की है।इस पत्र में अविमुक्तेश्वरानंद के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ होने की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया गया है।इस बीच प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज़ मामले कर अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ गई हैं।पुलिस जल्द ही उनसे पूछताछ कर सकती है।

ज़रूरी हो तो किसी केंद्रीय और स्वतंत्र एजेंसी से जाँच करायी जाए-

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में POCSO एक्ट के तहत दर्ज यौन शोषण मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की मांग की है।अजय राय ने अपने पत्र में कहा कि हालिया मीडिया रिपोर्टों के अनुसार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत FIR दर्ज़ की गई है।उन्होंने माघ मेला विवाद की बात करते हुए इसके टाइमिंग पर भी सवाल उठाया है।उन्होंने प्रधानमंत्री से माँग की है कि जाँच पूरी संवैधानिक मर्यादाओं और धार्मिक स्वतंत्रता के सम्मान के साथ हो।साथ ही अगर ज़रूरी हो तो किसी और केंद्रीय या स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जिससे किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप या दुर्भावना की आशंका दूर हो सके।


अजय राय ने अपने पत्र में लिखा है कि यह मामला सनातन धर्म और संतों की छवि से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील है।अजय राय ने इसे ‘धार्मिक भावनाओं पर हमला’ करार देते हुए कहा कि संतों को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश सनातन का अपमान है।अविमुक्तेश्वरानंद पर मुकदमा दर्ज़ करने पर अखिलेश यादव भी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरि पर आरोप लगाने वाले रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर भी निशाना साधा है।लेकिन अब कांग्रेस ने इसे सीधे पीएम मोदी तक पहुंचाकर जांच की मांग कर दी है।

जल्द हो सकती है अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ-

प्रयागराज की स्पेशल POCSO अदालत ने आशुतोष ब्रह्मचारी अर्ज़ी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती तथा उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। अदालत ने पुलिस रिपोर्ट और पीड़ितों के बयानों को आधार बनाते हुए POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज़ करने का आदेश दिया था।आरोपों में माघ मेले के दौरान और आश्रम में दो शिष्यों के साथ यौन शोषण का दावा किया गया है। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में FIR दर्ज कर की गई है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज की टीम वाराणसी पहुंचकर स्वामी जी से पूछताछ करने की तैयारी में है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए उसे साज़िश बता चुके हैं।

Read More
Next Story