क्या पंजाब से राज्यसभा में एंट्री करेंगे केजरीवाल, कांग्रेस के दावे को मिल रहा बल
x

क्या पंजाब से राज्यसभा में एंट्री करेंगे केजरीवाल, कांग्रेस के दावे को मिल रहा बल

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल क्या पंजाब के जरिए राज्यभा जाने की जुगत में हैं। दरअसल आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना उपचुनाव के लिए टिकट दिया है।


Arvind Kejriwal News: दिल्ली चुनाव में जनता ने ना सिर्फ आम आदमी पार्टी को नकार दिया बल्कि अरविंद केजरीवाल को भी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सवाल उठने लगे कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई के लिए सड़क रास्ता चुनेंगे या किसी राज्यसभा की तरफ रुख करेंगे। कांग्रेस के नेता पहले से कह रहे हैं कि केजरीवाल की नजर पंजाब के जरिए राज्यसभा में आने की है और वो उचित समय का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि आप ने इस तरह की बात को खारिज कर दिया था। अब एक बार फिर इस तरह के कयास क्यों लग रहे हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि संजीव अरोड़ा, लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पिछले महीने इस सीट से आप(Aam Aadmi Party) विधायक गुरप्रीत सिंह का निधन हो गया था।

सवाल यह है कि संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के चुनाव लड़ने से अरविंद केजरीवाल की राज्यसभा में जाने की संभावना से क्या नाता है। यहां बता दें कि संजीव अरोरा, पंजाब से राज्यसभा सांसद है,अगर वो विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं तो राज्यसभा की सीट खाली होगी। संजीव अरोरा 2022 में राज्यभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनका टर्म 2028 तक है। अब यदि संजीव अरोरा लुधियाना वेस्ट से उप चुनाव जीत जाते हैं और विधायक बने रहने की ख्वाहिश रखते हैं तो संवैधानिक व्यवस्था के तहत दो जगह प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं। उस सूरत में राज्यसभा की सीट खाली होगी और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को मौका मिल सकता है। यहां बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इसे महज कयास बताया है।

अरोड़ा, जो एक व्यवसायी हैं, 2022 में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे, और उनका कार्यकाल 2028 में समाप्त होने वाला है। लेकिन चूंकि एक सदस्य दो पद नहीं रख सकता है, इसलिए यदि वह उपचुनाव जीतता है और विधायक के रूप में बने रहना चाहता है, तो उसे संसद से इस्तीफा देना होगा। उस स्थिति में, उनकी खाली राज्यसभा सीट श्री केजरीवाल को आवंटित की जा सकती है। आप ने अभी तक ऐसे किसी भी कदम से इनकार किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह इस संबंध में चर्चा कर रही है। लुधियाना पश्चिम से टिकट स्वीकार करते हुए अरोड़ा ने एक ऑनलाइन पोस्ट में आप नेतृत्व को धन्यवाद दिया। लेकिन उसमें केजरीवाल का कोई उल्लेख नहीं था।

आप नेता ने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के नेतृत्व का आभारी हूं। अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े होने के नाते मैं अपने लोगों की सेवा समर्पण और ईमानदारी से करने के लिए तत्पर हूं। जानकार कहते हैं कि दिल्ली में एक दशक बाद सत्ता गंवाने के बाद केजरीवाल के लिए पंजाब सबसे बेहतर विकल्प है।

पिछले साल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सरकारी बंगला खाली करने के बाद से वह दिल्ली में पंजाब के एक अन्य सांसद अशोक मित्तल के घर पर रह रहे हैं। अरोड़ा के विपरीत, केजरीवाल के लिए राज्यसभा में शामिल होने में कोई बाधा नहीं है क्योंकि हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उनकी दिल्ली विधानसभा की सदस्यता छीन ली थी। पार्टी नेता आतिशी के विपक्ष की नेता बनने के बाद, वह राष्ट्रीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी स्वतंत्र हैं।

Read More
Next Story