
ये इतना बड़ा एवलॉन्च आया कि इससे श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद हो गया
लद्दाख के जोजिला दर्रे पर एवलॉन्च, 7 की मौत, 5 घायल; श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
आपदा राहत बल और बीआरओ सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
शुक्रवार को लद्दाख के जोजिला दर्रे पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
इस हिमस्खलन के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद हो गया, जिससे इलाके में आवाजाही प्रभावित हो गई है।
घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
लद्दाख के उपराज्यपाल ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, “जोजिला में हिमस्खलन की दुखद खबर मिली है। मैंने कारगिल के डीसी और एसएसपी को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। आपदा राहत बल और बीआरओ सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मैं खुद स्थिति पर नजर रख रहा हूं।”
वहीं जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Next Story

