बि्हार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, राज्य स्तरीय टीईटी खत्म
x

बि्हार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, राज्य स्तरीय टीईटी खत्म

बिहार सरकार ने कक्षा 1-8 के लिए राज्य स्तरीय टीईटी समाप्त कर दी है। अब शिक्षक भर्ती केवल CTET के आधार पर होगी, जिससे चयन प्रक्रिया में एकरूपता आएगी।


Bihar TET News: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी प्रशासनिक घोषणा हुई है। राज्य के शिक्षा विभाग ने तय किया है कि कक्षा 1 से 8 तक के लिए अब अलग से राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित नहीं की जाएगी।

अब सिर्फ CTET से ही बनेगा रास्ता

नए निर्णय के अनुसार, प्राथमिक (1-5) और उच्च प्राथमिक (6-8) विद्यालयों में नियुक्ति के लिए केवल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

राज्य सरकार का तर्क है कि CTET हर वर्ष नियमित रूप से आयोजित होती है और इसमें सफल उम्मीदवारों की संख्या पर्याप्त रहती है। इसलिए अलग से राज्य स्तरीय टीईटी आयोजित करने की आवश्यकता नहीं है।

पहले क्या संकेत दिए गए थे?

करीब तीन वर्ष पहले शिक्षा विभाग ने संकेत दिया था कि तत्काल टीईटी नहीं कराई जाएगी, हालांकि भविष्य के लिए विकल्प खुला रखा गया था। अब विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे भी राज्य स्तर पर टीईटी नहीं होगी और चयन प्रक्रिया पूरी तरह CTET पर आधारित रहेगी।

बिहार में टीईटी का इतिहास

बिहार में अब तक केवल दो बार टीईटी का आयोजन हुआ है, जिसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आयोजित किया था 2011 और 2017 में। यह परीक्षा दो स्तरों कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर), कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) पर ली जाती थी।

अभ्यर्थियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

इस फैसले का सीधा असर उन उम्मीदवारों पर पड़ेगा जो बिहार टीईटी (BTET) की तैयारी कर रहे थे। अब उन्हें अपनी तैयारी की दिशा बदलकर CTET पर केंद्रित करनी होगी।

सरकार का मानना है कि इस कदम से चयन प्रक्रिया में एकरूपता आएगी और बार-बार परीक्षा आयोजित करने का प्रशासनिक बोझ कम होगा। भविष्य की शिक्षक बहालियों में वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने CTET पेपर-1 (कक्षा 1-5) या पेपर-2 (कक्षा 6-8) उत्तीर्ण किया है।

Read More
Next Story