
नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत और 12 घायल
बिहार के नालंदा जिले में स्थित माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई है। इसमें दबने से 8 महिलाओं की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं...
नालंदा भगदड़: यहां माता शीतला के मंदिर में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में दबने से 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बिहार के नालंदा जिले में यह बड़ा हादसा सामने आया है। माता शीतला मंदिर में अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ में दबने से 8 महिलाओं की जान चली गई, वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंचती है। आज चैत्र का अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में सामान्य से कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान अचानक स्थिति बिगड़ी और भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे कई महिलाएं भीड़ में ही दब गईं और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, भगदड़ की वजह क्या रही, इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं था। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने में जुट गई।

