रोजगार, उद्योग और महिला सशक्तिकरण पर जोर,  बिहार बजट की बड़ी बातें
x

रोजगार, उद्योग और महिला सशक्तिकरण पर जोर, बिहार बजट की बड़ी बातें

बिहार सरकार ने 2026-27 के लिए 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया। रोजगार, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और बुजुर्गों की सुविधाओं पर खास जोर दिया गया।


बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 3 फरवरी को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार बजट का कुल आकार 3,47,589.76 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 3,16,895.02 करोड़ रुपये से करीब 30,695 करोड़ रुपये अधिक है।वित्त मंत्री ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में बिहार के बजट का आकार लगातार बढ़ा है, जो राज्य की तेज होती आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।

12 मिनट का बजट भाषण, विकास का विज़न साफ

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान के रास्ते पर चलकर बिहार तेज़ी से आगे बढ़ेगा।उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। खास बात यह रही कि बिजेंद्र यादव ने मात्र 12 मिनट में अपना बजट भाषण पूरा किया।

94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 1.56 लाख महिला सदस्यों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है। आगे व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 2-2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगीहाट बाजार के ज़रिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगाजाति जनगणना के बाद 54 लाख गरीब लोगों को लघु उद्यमी योजना का लाभ मिल चुका है

एक करोड़ रोजगार और उद्योगों में बड़ा निवेश

वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि बिहार सरकार एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। राज्य में 50 लाख करोड़ रुपये की लागत से उद्योग लगाए जाएंगे। बाढ़ और सुखाड़ की समस्या से निपटने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं

बुजुर्गों के लिए घर बैठे सुविधाएं

बजट में वृद्धजनों पर भी खास ध्यान दिया गया है। अब बुजुर्गों को पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा

बजट के प्रमुख आंकड़े (2026-27)

कुल बजट: 3,47,589.76 करोड़ रुपये

वार्षिक योजना व्यय: 1,22,155.42 करोड़ रुपये

स्थापना व प्रतिबद्ध व्यय: 2,25,434.34 करोड़ रुपये

स्कीम व्यय का हिस्सा: 35.14%

स्थापना व प्रतिबद्ध व्यय: 64.86%

कुल पूंजीगत व्यय: 63,455.84 करोड़ रुपये जो कुल व्यय का 18.26 प्रतिशत है

वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि वो बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस सरकार को फिर से जनादेश दिया। इससे हमें बिहार को आर्थिक रूप से सशक्त और समावेशी विकास वाला राज्य बनाने का अवसर मिला है।

Read More
Next Story