ममता के खिलाफ बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को उतारा, बंगाल के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 नाम
x
2021 के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच नंदीग्राम में सीधी फाइट हुई थी, जिसमें सुवेंदु ने ममता बनर्जी को 1,956 वोट से हरा दिया था।

ममता के खिलाफ बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को उतारा, बंगाल के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 नाम

2011 के विधानसभा चुनावों में लगभग 4 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने से लेकर 2021 में 38 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ मुख्य विपक्ष के रूप में उभरने तक, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपने राजनीतिक प्रभाव का उल्लेखनीय रूप से विस्तार किया है।


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, यह सीट फिलहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है।

पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव की तारीखों का एलान होने के अगले ही दिन भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में इस लिस्ट का अर्थ है कि भाजपा ने लगभग आधे उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

सबसे खास बात ये है कि भाजपा ने इस लिस्ट में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। उन्हें भवानीपुर विधानसभा सीट से उतारा गया है। यह ममता बनर्जी की सीट है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर ममता बनर्जी ने सीट नहीं बदली तो उनका मुकाबला इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी से ही होगा। वहीं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर सीट से उतारा गया है।



Read More
Next Story