मणिपुर में बीजेपी ने एक साल बाद तय किया अपना सीएम, युमनाम खेमचंद विधायक दल के नेता बने
x
युमनाम खेमचंद मणिपुर में पहले मंत्री रह चुके हैं

मणिपुर में बीजेपी ने एक साल बाद तय किया अपना सीएम, युमनाम खेमचंद विधायक दल के नेता बने

नए सीएम का फैसला ऐसे वक्त में हुआ जबकि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के दूसरे कार्यकाल की अवधि समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं।


Click the Play button to hear this message in audio format

मणिपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री युमनाम खेमचंद सिंह नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनका नाम फाइनल हो गया है। इस तरह बीजेपी ने मणिपुर में अपना नया मुख्यमंत्री तय करने में लगभग सालभर लगा दिया। मणिपुर में सालभर से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।

मणिपुर का नया मुख्यमंत्री दिल्ली में तय हुआ। सभी बीजेपी विधायकों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया था। यहीं बैठक हुई और युमनाम सिंह खेमचंद के नाम पर मुहर लग गई।

नए सीएम का फैसला ऐसे वक्त में हुआ जबकि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के दूसरे कार्यकाल की अवधि समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्र सरकार ने 13 फरवरी 2025 को पहली बार छह महीनों के लिए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया था।

यह फैसला मैतेई और कुकी समुदायों के बीच कई महीनों तक चले जातीय संघर्ष के बाद लिया गया था। बाद में अगस्त 2025 में इस अवधि को और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया।

उससे पहले बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की अगुवाई बीरेन सिंह कर रहे थे। लेकिन मणिपुर हिंसा के बीच 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा देने के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित अवस्था (सस्पेंडेड एनीमेशन) में रखा गया है।

Read More
Next Story