नायब सिंह सैनी ही होंगे हरियाणा के सीएम, सभी तरह के कयासों पर लगा विराम
x

नायब सिंह सैनी ही होंगे हरियाणा के सीएम, सभी तरह के कयासों पर लगा विराम

हरियाणा के अगले सीएम नायब सिंह सैनी ही होंगे। आज विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया


Nayab Singh Saini: आठ अक्टूबर को दो राज्यों हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजे सामने आए। इंडिया गठबंधन और एनडीए में मुकाबला बराबरी का रहा है। इन सबके बीच हरियाणा की जीत बीजेपी के लिए बेहद अहम है क्योंकि कांग्रेस ने नाक का सवाल बना लिया था। कांग्रेस को वैसे आज भी इन नतीजों पर भरोसा नहीं है। लेकिन इन सबके बीच बीजेपी में भी कई तरह की चर्चा चल पड़ी थी कि सीएम नायब सिंह सैनी की जगह कोई और तो नहीं होगा। हालांकि अब सभी कयासों को विराम लग चुका है। कमान नायब सिंह सैनी के हाथ में होगी। बीजेपी के निर्वाचित विधायकों ने उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुन लिया।

हरियाणा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने एक बैठक में सैनी को चुना, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए।सैनी का नाम विधायक कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने प्रस्तावित किया।इस संबंध में घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने की।

मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे।हरियाणा में विधानसभा चुनावों में भाजपा ने तीसरा कार्यकाल हासिल किया, जिसके परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए गए। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की 37 सीटों के मुकाबले भाजपा ने 48 सीटें जीतीं।शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

Read More
Next Story