EXIT पोल में BJP+ को बहुमत, उद्धव ठाकरे की शिवसेना BMC से बाहर
x

EXIT पोल में BJP+ को बहुमत, उद्धव ठाकरे की शिवसेना BMC से बाहर

exit poll के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी और शिंदे गठबंधन पूरी तरह से मजबूत स्थिति में है। शिवसेना (UBT) कड़ी चुनौती देने की कोशिश में है और कांग्रेस के लिए चुनाव कठिन साबित हो सकता है।


Click the Play button to hear this message in audio format

Maharashtra Municipal Corporation Elections 2026: महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं में हुई वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। मुंबई की बीएमसी से लेकर छोटे शहरों तक बीजेपी और उसके गठबंधन की बढ़त साफ दिख रही है। शिवसेना, कांग्रेस और अन्य दलों के लिए ये रुझान एक चेतावनी की तरह हैं। हालांकि, बहुमत का ताज इस बार किसके सिर सजेगा, यह तो शुक्रवार की मतगणना के बाद ही तय हो पाएगा।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव समाप्त होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। ‘एक्सिस माय इंडिया’ और ‘JVC’ के सर्वे के अनुसार, मुंबई (बीएमसी) में बीजेपी + गठबंधन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, बीजेपी गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है। शिवसेना (UBT) 58-68 सीटों पर सिमट सकती है। कांग्रेस के लिए स्थिति मुश्किल बनी हुई है, उसे केवल 12-16 सीटें मिलने की संभावना है। JVC एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी गठबंधन को 138 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना (UBT) 59 सीटों पर और कांग्रेस को 23 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं, सकल एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी-शिंदे महायुति गठबंधन 227 सदस्यीय बीएमसी में 119 सीटें जीतकर सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। शिवसेना (UBT) 75 सीटों के साथ मजबूत चुनौती देती दिख रही है। कांग्रेस को केवल 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

अन्य नगर निगमों में किसकी बढ़त?

अमरावती, अकोला, लातूर: बीजेपी की मजबूत स्थिति

चंद्रपुर, जलगांव: बीजेपी के लिए बढ़त की संभावना

कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर: महायुति गठबंधन को बढ़त

सांगली, भिवंडी: कांग्रेस को जीतने की उम्मीद

उल्हासनगर: शिवसेना (एकनाथ शिंदे) का असर दिख सकता है

अधिकांश नगर निगमों में सत्ता पक्ष की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

मतदान और मत प्रतिशत

महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं में मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ। कुल 3.48 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग प्रतिशत 46-50% के बीच रहा, जो 2017 के मुकाबले बेहतर है। कोल्हापुर में 50.85%, मुंबई में 41.08%, पुणे में 36.95% मतदान हुआ।

मतगणना और परिणाम

मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। मुंबई में 15 अलग-अलग केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रारंभिक रुझान दोपहर तक स्पष्ट हो जाएंगे। फाइनल नतीजे शाम 4 बजे तक आने की उम्मीद है। मतगणना के लिए 64,000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

बॉलीवुड सितारों ने किया मतदान

मुंबई में मतदान के दौरान कई बॉलीवुड सितारे भी पोलिंग बूथ पहुंचे। रणबीर कपूर ने इसे नागरिकों का सबसे बड़ा कर्तव्य बताया। शबाना आजमी और पद्मिनी कोल्हापुरे ने शहर के विकास के लिए वोटिंग की अहमियत बताई। विक्की कौशल और मनीष मल्होत्रा भी मतदान करते नजर आए।

Read More
Next Story