झारखंड में 7 लोगों को लेकर जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; रडार से गायब हुई थी
x
दुर्घटना के शिकार हुए विमान का मलबा झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत क्षेत्र में मिला

झारखंड में 7 लोगों को लेकर जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; रडार से गायब हुई थी

यह एक एयर एंबुलेंस दो क्रू मेंबर और मरीज समेत कुल सात लोगों को लेकर दिल्ली जा रही थी


सात लोगों को लेकर जा रहा एक चार्टर्ड विमान झारखंड के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हादसा सोमवार को विमान के रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ। बताया जा रहा है कि यह विमान दिल्ली जा रहा था और पहले इसके रडार से गायब होने की खबर सामने आई थी।

रांची एयरपोर्ट के निदेशक के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि यह उड़ान एक एयर एंबुलेंस थी। विमान ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी थी और अगली कंट्रोल स्टेशन से संपर्क भी स्थापित कर लिया था, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल का हैंडओवर किया गया। हालांकि, इसके बाद संपर्क टूट गया और विमान ने रांची एयरपोर्ट से दोबारा संपर्क नहीं किया।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जबकि आगे की कार्रवाई के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम को रवाना किया जा रहा है।

आधिकारिक एयरपोर्ट बयान में कहा गया, “23.02.2026 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 विमान (VT-AJV), जो ‘रांची-दिल्ली’ सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एंबुलेंस) उड़ान संचालित कर रहा था, झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो क्रू मेंबर सहित कुल सात लोग सवार थे।”

बयान में आगे बताया गया, “विमान ने रांची से शाम 7:11 बजे (IST) उड़ान भरी। कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद, शाम 7:34 बजे विमान का संचार और रडार संपर्क टूट गया। यह वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व दिशा में था। जिला प्रशासन की सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और जांच के लिए AAIB की टीम भेजी जा रही है। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।”

Read More
Next Story