
अपने दिल्ली प्लान पर क्या कह गए CM योगी?, इंटरव्यू की बड़ी बातें
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ नेआज एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। उस इंटरव्यू में योगी ने औरंगजेब, मुसलमान से लेकर कामरा कॉमेडी विवाद तक हर सवाल का जवाब दिया।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भी उदाहरण देखने को मिल सकता है कि 100 हिंदू परिवारों के बीच में एक मुस्लिम परिवार सबसे सुरक्षित रहता है। उसको इसके पर्व और त्यौहारों को उसको अपने सभी मजहबी कर्मों को करने के लिए या जिस मत और मजहब या संप्रदाय या सेक्ट का अनुयायी होगा उसको उस परंपरा के अनुसार अपने सारे धार्मिक मान्यता या उपासना विधि को पूरी स्वतंत्रता होती है।
लेकिन मैं कहता हूं 100 परिवारों के बीच में एक हिंदू की बात तो दूर करिए। 100 मुस्लिम परिवारों के बीच में 50 हिंदू सुरक्षित रह सकता है क्या? नहीं रह सकता। हम तो सबके बीच सबको समान भाव से देख रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित है। अगर हिंदू सुरक्षित है तो वह भी सुरक्षित है। हम अगर दंगे यहां यूपी में होते थे जो 2017 के पहले अगर हिंदू की दुकान जलती थी तो मुसलमान के भी जलती थी। हिंदू का घर जलता था तो मुसलमान के भी जलती थी। और 17 के बाद से दंगे बंद हुए। अगर हिंदू सुरक्षित है तो मुसलमान भी सुरक्षित है।
यूपी में हैट्रिक लगाएंगे?
यह हमारी सरकार को पहली बार यह अवसर मिला है कि आजादी के बाद कोई मुख्यमंत्री 5 वर्षों तक लगातार काम करें और फिर से हम वह टू थर्ड मेजॉरिटी के साथ गवर्नमेंट बना ले। यह फर्स्ट टाइम हुआ था और यह भी उपलब्धि हमारे साथ जुड़ी थी हम और पिछले आठ वर्ष से तो हम यहां सेवा कर ही रहे हैं। यह ट्रिपल एस तो ट्रिपल टाइम सरकार तो ट्रिपल एस तो उसी का उदाहरण है।
क्या तीसरी बार सीएम बनेंगे?
नहीं मैं क्यों बन सकता हूं? भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता बन सकता है।
राहुल को नमूना कहा
भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे। अच्छा रहता।
कुणाल कामरा क्या बोले?
अभिव्यक्ति की आजादी संवैधानिक मूल्यों के दायरे में होनी चाहिए। उसी दायरे में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। आपके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी दूसरे पर व्यक्तिगत प्रहार करने के लिए नहीं हो सकती है।
दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों ने देश का चीरहरण करना विभाजन की खाई को और चौड़ी करने के लिए इस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया है। और मुझे लगता है ऐसे लोगों के खिलाफ जो समाज में विभेद पैदा करके सौहार्द को खतरे में डालने का कार्य कर रहे हैं।
उनके साथ कानूनी तरीके से उनके साथ उसी प्रकार का व्यवहार भी होना चाहिए।
औरंगजेब विवाद पर क्या कहा?
आप क्यों कहते हैं कि उनका औरंगजेब उनके लिए आदर्श है। ये महाराणा प्रताप, महाराणा सांगा छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह के बारे में ये लोग बताएंगे? इतिहास के बारे में लोग क्या जानते हैं? जो औरंगजेब और बाबर की पूजा करते हो, जो जिन्ना को अपना आदर्श मानते हो, इन लोगों से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती।
वक्फ पर क्या बोले योगी?
वक्फ के नाम पर एक भी कोई इन्होंने वेलफेयर का काम किया हो। एक भी नहीं। वक्फ जिस लैंड को कह देगी कि उनकी है, उनकी मान ली जाएगी। हम भौचक हैं, यह कौन सा आदेश है। वक्त संशोधन अधिनियम जेपीसी ने जो अपनी सिफारिश की है यह आज की आवश्यकता है और इसको समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए और मुझे लगता है ये देश के हित में भी होगा मुसलमानों के हित में भी होगा।
मथुरा पर क्या बोले?
मथुरा की बात क्यों नहीं उठानी मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है पर वो तो अब कोर्ट में है ना। कोर्ट का ही आदेश पालन कर रहे हैं ना तो अब तक तो वहां बहुत कुछ हो गया होता।
गाजी मेले की अनुमति क्यों नहीं दी?
आक्रांताओं को महिमामंडित नहीं करना चाहिए। यह भी हमें मालूम होना चाहिए कि ये आक्रांता विदेशी थे। इन्होंने भारत की आस्था पर प्रहार किया। भारत की बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया। भारत को लूटा। इसका महिमामंडन आस्था का अपमान है। इनका महिमा मंडन मातृशक्ति का अपमान है। इनका महिमा मंडन करके हम देश का अपमान करते हैं।