राहुल गांधी से नहीं उम्मीद, प्रियंका गांधी करें कार्रवाई– बरैया के बयान ने मचाई हलचल
x
बाएं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया।

'राहुल गांधी से नहीं उम्मीद, प्रियंका गांधी करें कार्रवाई'– बरैया के बयान ने मचाई हलचल

Madhya Pradesh Congress: विवादित बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी से कार्रवाई की मांग की है।


Click the Play button to hear this message in audio format

Phool Singh Baraiya statement: कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान ने अचानक सुर्खियां बटोर दी हैं। महिलाओं और धर्मग्रंथ को लेकर उनके कथन ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस के अंदर इस बयान पर कोई सख्त कदम उठेगा या नेता अपनी छवि बचाने में लगे रहेंगे?

फूल सिंह बरैया ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर खूबसूरत लड़की दिख जाए तो किसी का भी दिमाग भटक सकता है। रेप की घटना हो सकती है। उन्होंने आदिवासियों और एससी समुदाय की महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा रेप आदिवासियों के साथ होता है। धर्मग्रंथों में लिखा है कि विशेष जातियों की महिलाओं के साथ सहवास करने से तीर्थ का फल मिलता है। यह विवादित बयान जिस कार्यक्रम में दिया गया, उसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। फूल सिंह बरैया को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है।

विवाद के बाद माफी

बयान के विवाद के बाद फूल सिंह बरैया ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि उनके बयान का कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं।

बीजेपी ने प्रियंका गांधी से पूछा सवाल

बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी से सवाल किया कि सामाजिक जीवन में किस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूछा कि क्या प्रियंका गांधी फूल सिंह बरैया के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

पात्रा ने कहा कि यह बयान मानवता को शर्मसार करने वाला है। यह धर्मग्रंथ को भी बदनाम करने की साजिश जैसी है। राहुल गांधी से मुझे उम्मीद नहीं है, लेकिन प्रियंका गांधी कहती हैं कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’ मैं शाम तक इंतजार करूंगा कि प्रियंका गांधी इस मामले में अपनी टिप्पणी देंगी और अपनी माता जी के पास जाकर कहेंगी कि फूल सिंह बरैया को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए।

Read More
Next Story