
यूपी में चाइनीज़ मांझे से मौत पर दर्ज़ होगा हत्या का मुक़दमा, बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
यूपी में चाइनीज़ माँझे से किसी व्यक्ति की मौत पर अब पहले से ज़्यादा सख्ती होगी और चाइनीज़ माँझा बेचने वाले पर हत्या का मुक़दमा दर्ज होगा।यूपी में चाइनीज़ माँझे की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Death by Chinese Manjha to be considered murder in UP: उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर अब पहले से ज़्यादा सख्ती होगी।ऐसे माँझे से होने वाली मौत पर हत्या का मुक़दमा दर्ज़ कर कार्रवाई होगी।इसके साथ बाई पूरी तरह से चाइनीज़ माँझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक में इस बात को लेकर निर्देश दिए।एक दिन पहले लखनऊ में चाइनीज़ मांझे से गला कट जाने में बाद 36 साल के युवक की मौत हो गई थी।पिछले कुछ समय से लगातार चाइनीज़ मांझे से मौत की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
चाइनीज़ माँझे से मौत हत्या मी तरह, दर्ज़ होगा हत्या का मुक़दमा-
यूपी में अब चाइनीज़ माँझे की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा।पिछली कुछ घटनाओं को देखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री ने इस बात को लेकर निर्देश दिए हैं।एक दिन पहले ही लखनऊ में 36 साल के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत चाइनीज़ मांझे से गला करने की वजह से हो गई थी जब वह बाइक से जा रहे थे।मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि किसी व्यक्ति की चाइनीज़ मांझे की वजह से होने वाली मृत्यु हत्या की तरह है। इस तरह के मामलों में संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अब यूपी में चाइनीज़ मांझे से मौत होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज़ किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
चाइनीज़ मांझे की बिक्री रोकने के लिए चलाया जाएगा सघन अभियान-
दरअसल यूपी में चाइनीज़ माँझे की बिक्री पर पहले से प्रतिबंध है।इसके बावजूद इससे समय समय पर मौत की घटनाएं रिपोर्ट होती रही हैं।यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में इसकी उपलब्धता गंभीर चिंता जताते हुए निर्देश दिया कि पुलिस अभियान चलाकर प्रदेशव्यापी सघन छापेमारी करे।इस दौरान चाइनीज मांझे की बिक्री ही नहीं बल्कि भंडारण और परिवहन पर भी कठोर नजर रखी जाएगी।बैठक में इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझे की आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह खत्म किया जाए।उन्होंने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान की मॉनिटरिंग और नियमित समीक्षा की जाए।इसमें किसी किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो इस बात का ध्यान रखा जाए।

