दिल्ली विधानसभा : CAG की 14 रिपोर्ट पेश, आज सिर्फ शराब घोटाले की रिपोर्ट पर होगी चर्चा
x

दिल्ली विधानसभा : CAG की 14 रिपोर्ट पेश, आज सिर्फ शराब घोटाले की रिपोर्ट पर होगी चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि CAG की रिपोर्ट को आप सरकार ने दबा कर रखा गया था, जिसे टेबल करने के लिए हाई कोर्ट भी जाना पड़ा, हाई कोर्ट ने इस पर कड़ी टिपण्णी की थी.


Delhi Assembly CAG Report : दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होते ही मंगलवार को सरकार ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की सभी 14 रिपोर्ट सदन के पटल पर रख दीं। इन रिपोर्ट्स के जरिए सरकार के वित्तीय प्रबंधन, विभागीय कार्यप्रणाली और विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन पर ऑडिट प्रस्तुत किया गया है। हालंकि आज सिर्फ आप सरकार के समय हुए कथित शराब घोटाले से सम्बंधित रिपोर्ट पर चर्चा की जा रही है।

CAG का काम केवल भ्रष्टाचार उजागर करना नहीं

CAG का कार्य केवल भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी देना नहीं है, बल्कि यह विभिन्न विभागों का ऑडिट करता है और सरकारी योजनाओं, वित्तीय लेखा-जोखा तथा संसाधनों के उपयोग की समीक्षा करता है। केजरीवाल सरकार के कार्यकाल के दौरान लंबित पड़ी इन रिपोर्ट्स को अब सदन में रखा गया है, जिससे कई चर्चाओं को बल मिला है।

ये हैं पेश की गई 14 रिपोर्ट्स:

1. State Finances Audit Report (31 मार्च 2021): दिल्ली वित्त मंत्रालय को 9 अगस्त 2023 को भेजी गई थी।

2. Prevention and Mitigation of Vehicular Air Pollution (31 मार्च 2021): 9 अगस्त 2023 को सौंप दी गई।

3. राजस्व, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट (31 मार्च 2020): 9 अगस्त 2023 को भेजी गई।

4. वित्तीय खातों की रिपोर्ट (2021-22): 9 अगस्त 2023 को सरकार को दी गई।

5. विनियोग खातों पर रिपोर्ट (2021-22): 9 अगस्त 2023 को सरकार को सौंपी गई।

6. देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट (2018-19 और 2020-21): 9 अगस्त 2023 को दी गई।

7. State Finances Audit Report (31 मार्च 2022): 2 अगस्त 2023 को सरकार को भेजी गई।

8. वित्तीय खातों की रिपोर्ट (2022-23): 21 फरवरी 2024 को सौंप दी गई।

9. विनियोग खातों पर रिपोर्ट (2022-23): 21 फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी गई।

10. दिल्ली में शराब सप्लाई पर परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट (2017-18 और 2021-22): 8 मार्च 2023 को सौंपी गई।

11. State Finances Audit Report (31 मार्च 2023): 11 जुलाई 2024 को सौंप दी गई।

12. सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर ऑडिट रिपोर्ट (31 मार्च 2023): 24 सितंबर 2024 को सौंपी गई।

13. दिल्ली परिवहन निगम के कामकाज पर परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट (31 मार्च 2022): 10 दिसंबर 2024 को सरकार को दी गई।

14. राजस्व, आर्थिक, सामाजिक और पीएसयू क्षेत्रों पर ऑडिट रिपोर्ट (31 मार्च 2022): 10 दिसंबर 2024 को सौंपी गई।

चुनाव से पहले बड़ा मुद्दा बनी CAG रिपोर्ट

भाजपा ने विधानसभा चुनावों के दौरान यह वादा किया था कि सत्ता में आते ही CAG की रिपोर्ट्स को सार्वजनिक किया जाएगा। इन रिपोर्ट्स को आप सरकार से जुड़े कथित भ्रष्टाचार से जोड़कर चुनावी मुद्दा बनाया गया था। शराब नीति घोटाले और शीशमहल विवाद के बीच इन रिपोर्ट्स का पेश होना राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।


सिर्फ शराब घोटाले से जुडी रिपोर्ट पर होगी चर्चा

दिल्ली विधानसभा में आज सिर्फ शराब नीतियों या दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाले से जुड़ी रिपोर्ट पर ही चर्चा की जाएगी। बता दें कि यही वो मामला है जिसकी वजह से पहली बार आप सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा और इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल गए थे।


Read More
Next Story