दिल्ली पर तोहफों की बारिश, महिला समृद्दि योजना के लिए 5100 करोड़
x

दिल्ली पर तोहफों की बारिश, महिला समृद्दि योजना के लिए 5100 करोड़

Delhi Assembly Budget Session 2025 LIVE: दिल्ली सरकार का बजट पेश करने जा रही है। यह दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार का पहला बजट है।


27 साल बाद बीजेपी दिल्ली सरकार का बजट पेश करने जा रही है। यह दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार का पहला बजट है। इससे जुड़े हर अपडेट्स आपको द फेडरेल देश में मिलेंगे।


Live Updates

  • 25 March 2025 11:51 AM IST

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि टैंकर घोटाले को खत्म करने के लिए टैंकरों में एंड्रॉयड GPS सिस्टम लगाया जाएगा। इसका कमांड सेंटर होगा और RWA उस पर निगरानी रख सकेंगे।

  • 25 March 2025 11:49 AM IST

    दिल्ली के लिए एक बड़ा मुद्दा है ,सीवर, साफ पानी और स्वच्छ यमुना। इस मद में हम 9 हजार करोड़ का बजट प्रस्ताव रख रहे हैं।

  • 25 March 2025 11:48 AM IST

    मोदी जी को मिले एक-एक वोट का कर्ज चुकाया जाएगा और जनता के हित में काम करके दिखाएंगे।

  • 25 March 2025 11:47 AM IST

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि दिल्ली में हर दो साल में ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा।

  • 25 March 2025 11:45 AM IST

    ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी। दिल्ली में व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं का निदान किया जाएगा।

  • 25 March 2025 11:44 AM IST

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- दिल्ली को व्यापार के लिए सबसे सहूलियत वाला राज्य बनाने के लिए काम करेंगे। ये बजट केवल नीतियों की घोषणा नहीं बल्कि व्यापारियों को राहत देने के लिए ठोस बजट होगा। नई औद्योगिक नीति लाएगी। व्यापार करने में आसानी होगी।

  • 25 March 2025 11:42 AM IST

    एक लाख करोड़ के बजट में 22 हज़ार कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए है ,जो सड़कों, नालों और सीवर की व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा।

  • 25 March 2025 11:41 AM IST

    मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने अधिकारियों के साथ हमेशा दुर्व्यवहार किया। आप में और हम में बहुत फर्क है। आप केवल बातें बनाते थे हम विकसित दिल्ली बनाएंगे। बहुत फर्क है।

  • 25 March 2025 11:40 AM IST

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए 100 जगहों पर अटल कैंटीन के नाम पर पौष्टिक आहार उपलब्ध होगा। इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है।

  • 25 March 2025 11:40 AM IST

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, आपने अपने लिए शीशमहल बनवाया, हम गरीबों के लिए घर बनाएंगे। आपने दिल्ली से इकट्ठा राजस्व पूरे देश में चुनाव प्रचार में खर्च किया। हम उसी पैसे को दिल्ली के लिए अस्पताल, स्कूल और सड़कें बनाने में खर्च करने वाले हैं।

Read More
Next Story