
यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती, आप ने कहा नाटक
गुरुवार को सचदेवा ने यमुना के पानी को साफ करने में आप सरकार की “विफलता” के लिए यमुना से “माफी मांगी”; शनिवार को उन्हें आरएमएल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया
Politics on Yamuna Pollution यमुना में डुबकी लगाने के बाद खुजली और सांस लेने में तकलीफ के चलते दिल्ली भाजपा अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती: यमुना में डुबकी लगाने के बाद भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि उन्हें सांस फूलने के साथ साथ खुजली की तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजपा ने सचदेवा की इस तकलीफ के लिए कहीं न कहीं यमुना के प्रदूषित जल को ज़िम्मेदार ठहराया है और आने वाले दिनों में छत पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है, को पानी में डुबकी लगा कर पूजा करते हैं. वहीँ आम आदमी पार्टी ने सचदेवा के बीमार होने को नाटक बताया है.
दो दिन पहले छठ घाट पर यमुना में लगायी थी डुबकी
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा ने 24 अक्टूबर को छत घाट पर यमुना नदी में डुबकी लगायी थी. यमुना के जल में काफ्फी झाग थे, जो अत्यधिक प्रदूषण की वजह से थे. डुबकी लगाने के साथ साथ वीरेंदर सचदेवा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की आलोचना ये कहते हुए की थी कि उन्होंने 2025 तक यमुना नदी को साफ़ करने की बात कही थी, जो हो नहीं पायी है.
चकत्ते, सांस फूलना
दिल्ली भाजपा मीडिया सेल के अनुसार डुबकी लगाने के बाद सचदेवा की त्वचा पर चकत्ते निकल आए और उन्हें सांस लेने में थोड़ी परेशानी महसूस हुई, जिसके लिए अस्पताल में उनकी जांच की गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें तीन दिनों की दवाएं दीं. लेकिन शनिवार सुबह भाजपा नेता को खुजली और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. मीडिया सेल के मुताबिक सचदेवा को इस प्रकार की कोई बीमारी पहले नहीं थी.
आप ने बताया नाटक
वीरेंदर सचदेवा के अस्पताल में भर्ती होने की बात सामने आने पर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि वे उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं लेकिन भाजपा नेताओं को अब यह समझ लेना चाहिए कि उनकी ‘नाटकीयता’ से नदी साफ नहीं होगी.
आप की तरफ से यमुना में बढ़ते प्रदूषण के लिए भाजपा शाशित राज्यों को ज़िम्मेदार ठहराया गया. आप नेताओं का दावा है कि कालिंदीकुंज में यमुना में जहरीला झाग हरियाणा और उत्तर प्रदेश (दोनों भाजपा शासित राज्यों) के नालों से नदी में लाखों गैलन अनुपचारित औद्योगिक अपशिष्ट जल छोड़े जाने के कारण उत्पन्न हुआ है.
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)
Next Story