दिल्ली में अब रेखा राज, कुल 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
x

दिल्ली में अब 'रेखा' राज, कुल 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथ में होगी। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


Delhi CM Oath Ceremony Live Updates: दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथ में होगी। प्रवेश वर्मा उनके नायब होंगे। 11 दिन के मंथन के बाद 19 फरवरी को रात करीब सवा आठ बजे इन दोनों नाम का ऐलान किया गया। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 20 Feb 2025 10:48 AM IST

    दिल्ली के रामलीला मैदान में अब से कुछ देर बाद रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य पद की शपथ लेंगे। उससे ठीक पहले वो मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। 


  • 20 Feb 2025 10:06 AM IST

    रेखा गुप्ता आज दिल्ली के सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। शपथ से पहले उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वे शीशमहल में रहेंगी। इस सवाल को सुनते ही उन्होंने कहा नहीं, नहीं। 

  • 20 Feb 2025 10:01 AM IST

    दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा कहती हैं, "हमें ऐसा लगता है जैसे हम सभी सीएम हैं...पीएम मोदी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को यह तोहफा दिया है...उन्होंने यहां समानता दिखाई है।


  • 20 Feb 2025 9:18 AM IST

    दिल्ली के रामलीला मैदान के बाहर जश्न के दौरान दो भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से नाचते हुए नजर आए। । आज यहां रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।



  • 20 Feb 2025 9:13 AM IST

    दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "यह चमत्कार है, यह एक नई प्रेरणा और एक नया अध्याय है। अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं... जो भी भ्रष्ट है, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा..."


  • 20 Feb 2025 8:10 AM IST

    रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल में इन चेहरों को शामिल किया गया है। ये लोग रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।

    प्रवेश साहिब सिंह

    आशीष सूद

    मनजिंदर सिंह सिरसा

    रविंद्र इंदराज सिंह

    कपिल मिश्रा

    पंकज कुमार सिंह


  • 20 Feb 2025 8:03 AM IST

    दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के बाहर लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। ओम प्रकाश गर्ग कहते हैं, "...हमारा उनसे बहुत पुराना रिश्ता था...मुझे उम्मीद है कि रेखा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी। वह बहुत सक्रिय हैं और मुझे उम्मीद है कि वह पीएम मोदी के सपने को पूरा करेंगी।


  • 20 Feb 2025 7:56 AM IST

    दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता कहती हैं, "यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं... मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी... मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी... पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।


  • 20 Feb 2025 7:45 AM IST

    दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न का माहौल है। वह आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं।


  • 20 Feb 2025 7:21 AM IST

    रामलीला मैदान के बाहर का दृश्य, जहां आज मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।


Read More
Next Story