इतनी बारिश कि दिल्ली का 88 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, आखिर क्या है वजह
x

इतनी बारिश कि दिल्ली का 88 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, आखिर क्या है वजह

दिल्ली में वैसे तो अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है. लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश ने पूरी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी.


Delhi Rain News: अभी कुछ दिन पहले की बात थी जब दिल्ली 45 डिग्री के टॉर्चर का सामना कर रही थी. लेकिन आज टॉर्चर की वजह बारिश बनी. अब उसे झमाझम बारिश कहें या घनघोर लेकिन 88 साल पहले का रिकॉर्ड टूट गया. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि हवा की गति 3.23 के आसपास रहेगी। हवा 85 डिग्री के आसपास चलेगी और हवा की गति 5.03 रहेगी। सूर्योदय का समय सुबह 05:26 बजे है, जबकि यह शुक्रवार को शाम 07:23 बजे अस्त होगा। सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 38 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 33 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 31 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 37 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

पहले इन आंकड़ों पर नजर डालिए

  • गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे के बीच दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई।
  • इसससे पहले जून महीने में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 1936 में हुई थी।
  • 28 जून 1936 को दिल्ली में 235.5 मिमी बारिश हुई थी।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे जून महीने में दिल्ली में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है।
  • पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब तीन गुना ज्यादा बारिश हुई है
  • मौसम विभाग की तरफ से आंकड़े जारी किए गए.

इतनी बारिश क्यों हुई

इतनी भारी मात्रा में बारिश के बारे में जानकार बताते हैं कि जब गर्मी का मौसम लंबे समय तक रहता है तो वातावरण में जल वाष्प की मात्रा अधिक होती है. जब तापमान में कमी आती है तो वही जलवाष्प बारिश की बूंदों के रूप में धरती पर आते हैं. इसे वेदर फ्रंट्स भी कहते हैं. भारत में आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार बताया जाता है. इनका मूवमेंट भूमध्यसागर से भारत की तरफ होता है. ये अपने साथ नमी लाते हैं और उसकी वजह से हिमालय में ज्यादा बारिश होती है हालांकि दिल्ली तक आते आते रफ्तार धीमी हो जाती है. दिल्ली में शुक्रवार को जो बारिश हुई उसके पीछे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ साथ ही स्थानीय फैक्टर्स भी जिम्मेदार हैं.

Read More
Next Story