दिल्ली के पालम में दर्दनाक आग, चीख-पुकार के बीच चला बचाव अभियान
x

दिल्ली के पालम में दर्दनाक आग, चीख-पुकार के बीच चला बचाव अभियान

दिल्ली के पालम में रिहायशी मकान में आग से 6 की मौत, कई घायल। 30 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, 9 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू चला।


दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण आग हादसा सामने आया, जिसमें अब तक कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह आग एक रिहायशी मकान में लगी, जहां एक ही परिवार के कई लोग अंदर फंस गए थे।

सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए 30 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें की गईं।

दिल्ली फायर सर्विस को पालम के साध नगर इलाके में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीमें भेजी गईं। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 9 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जहां चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।

Read More
Next Story