
दिल्ली की इन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार जल्द कर सकती है ऐलान
दिल्ली की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। बीजेपी सरकार 2500 रुपए प्रति महीना देने की योजना पर आगे बढ़ चुकी है। द फेडरल देश के सूत्रों के मुताबिक महिलाओं की पात्रता के मानक भी तय हो चुके हैं।
Mahila Samriddhi Scheme: 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी की प्रचंड जीत के लिए लोग उसकी रेवड़ी और आप सरकार की नाकामी को जिम्मेदार बताते हैं। चुनाव से पहले बीजेपी ( Delhi BJP Government) ने वादा किया था कि 8 मार्च को वो महिलाओं के खाते में 2500 रुपए की रकम सीधे भेजेगी। इस मामले में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने तंज भी कसा था कि जो लोग पहली कैबिनेट की मीटिंग में 2500 रुपए प्रति महीने के प्रस्ताव पर मुहर लगाने की बात कर रहे थे। आज वो खामोश हैं। 8 मार्च नजदीक आ रहा है लेकिन यह मामला ठंडे बस्ते में जा चुका है। हालांकि द फेडरल देश के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने इ दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। पात्र महिलाओं के चयन के लिए कुछ मानक भी तय किये गए हैं।
द फेडरल देश के सूत्रों के मुताबिक जिन महिलाओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम है उन्हें इस योजना में शामिल किया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक 15 से 20 लाख महिलाएं 2500 रुपए प्रति महीने का लाभ उठा सकेंगी।
पात्रता के नियम
पात्र महिलाओं की उम्र 18 से 60 के बीच
वार्षिक आय तीन लाख रुपए तक
पहले से किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं
दिल्ली में कुल 72 लाख महिला मतदाता
मतदाता सूची के मुताबिक अनुसार, दिल्ली में 72 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत मतदाता हैं और उनमें से 50 प्रतिशत ने मतदान किया था। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं के डेटा तक पहुंच के लिए खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का भी रुख किया है। सरकार आयकर विभाग से डेटा प्राप्त करने और इसे पोर्टल से जोड़ने की संभावना भी तलाश रही है, ताकि यह जांचा जा सके कि योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार करदाता हैं या नहीं।
इसी तरह, बीपीएल डेटा को भी पोर्टल में एकीकृत करने पर आगे बढ़ा जाएगा। मॉड्यूल सेट होने के बाद, पात्रता मानदंड निर्धारित होने के बाद, इन डेटा सेट को पोर्टल के साथ जोड़ा जाएगा। पोर्टल आवेदनों को आधार कार्ड से भी जोड़ेगा। फॉर्म में नाम, स्थान, पता और बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होगा, साथ ही परिवार के सदस्यों का विवरण भी होगा। जब कोई उम्मीदवार विवरण भरेगा, तो पोर्टल यह सत्यापित करेगा कि क्या उम्मीदवार पात्र है, क्या वह करदाता है या विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन जैसी किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहा है, और यदि कोई डुप्लिकेट पाया जाता है, तो फॉर्म अस्वीकार कर दिया जाएगा।
2500 रुपए पर हमलावर है आप
महिलाओं को 2500 रुपए के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार यानी पांच फरवरी को आईटीओ और कई जगहों पर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था कि बस 3 दिन और, हर महिला को हर महीना 2,500 रुपये। इसके जवाब में सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने कहा था कि हमें किसी की ज़रूरत नहीं है जो हमें याद दिलाए कि कितने दिन बचे हैं या हमें अपना काम कैसे करना है।