दिल्ली एनसीआर में कोहरे की घनी चादर, दृश्यता घटी - प्रदूषण बढ़ा
x

दिल्ली एनसीआर में कोहरे की घनी चादर, दृश्यता घटी - प्रदूषण बढ़ा

शनिवार सुबह AQI 390 तक पहुंचा, कई इलाकों में 400 पार; दिल्ली-NCR से यूपी और पूर्वोत्तर तक कोहरा, उत्तर भारत में शीत लहर का अलर्ट


Smog Decreased Visibility Increased Pollution : शनिवार को राजधानी दिल्ली एनसीआर के लोग कोहरे के साथ जागे। ऐसा कोहरा जो, धुंध और प्रदुषण का मिश्रण रहा, जिसे अंग्रेजी में स्मॉग कहते हैं, यानी हवा में जेह्रिलापन। सुबह के समय विजिबिलिटी कम रही और हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के बेहद करीब पहुंच गई। स्मॉग की वजह से सिर्फ सांसों पर ही नहीं बल्कि दिल्ली से उड़ने वाली उड़ानों पर भी प्रभाव देखने को मिला। इसके अलावा रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।



AQI 390, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 390 दर्ज किया गया। यह स्तर ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में आता है और लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से स्वस्थ लोगों को भी सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

AQI कैटेगरी क्या कहती है

CPCB के अनुसार AQI की श्रेणियां इस प्रकार हैं

0–50: अच्छा

51–100: संतोषजनक

101–200: मध्यम

201–300: खराब

301–400: बहुत खराब

401–500: गंभीर

हर कैटेगरी वायु प्रदूषण के स्तर और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को दर्शाती है।

सर्दियों में बढ़ता खतरा

सर्दियों के मौसम में दिल्ली के कई इलाकों में खतरनाक AQI आम बात बन गई है। शनिवार का प्रदूषण स्तर इस बात का संकेत है कि राजधानी में हवा की हालत फिर बिगड़ चुकी है।



दिल्ली में मौसम का हाल

शनिवार सुबह 6 बजे तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर कम महसूस हुआ। हालांकि दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कोहरे का असर साफ नजर आया।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

18 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान: 9–10 डिग्री

अधिकतम तापमान: 24–25 डिग्री

इस दौरान हल्के से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में फिर गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

शनिवार को दिल्ली का AQI 387 तक पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को AQI सुधरकर 282 हो गया था, लेकिन गुरुवार को यह 307, शुक्रवार को 349 और अब फिर गंभीर स्तर के करीब पहुंच गया।

18 इलाकों में AQI 400 पार

राजधानी के कई इलाकों में स्थिति बेहद चिंताजनक है।

वजीरपुर – 443

जहांगीरपुरी – 439

विवेक विहार – 437

रोहिणी – 434

आनंद विहार – 434

अशोक विहार – 431

सोनिया विहार / DTU – 427

नरेला – 425

बवाना – 424

नेहरू नगर – 421

पटपड़गंज – 419

पंजाबी बाग – 416

मुंडका – 415

बुराड़ी – 413

चांदनी चौक – 412

दिल्ली यूनिवर्सिटी – 401

UP और पूर्वोत्तर में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 13 से 15 दिसंबर तक सुबह के समय घने कोहरे के आसार हैं।

पूर्वी यूपी में गोरखपुर, बलिया, कुशीनगर, बस्ती और महराजगंज में 16–17 दिसंबर तक कोहरा छाया रहेगा। बरेली, मुरादाबाद और अयोध्या में भी बेहद कम दृश्यता की चेतावनी है।

पूर्वोत्तर और उत्तर भारत में मौसम का असर

नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 13 से 15 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक शीत लहर

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले 7 दिनों तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा ठंड

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच रहा।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस आदमपुर (पंजाब) में दर्ज किया गया।

उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 13 से 18 दिसंबर के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 14 दिसंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है।



दिल्ली एअरपोर्ट ने कोहरे को लेकर जारी किया अलर्ट


कोहरे को लेकर दिल्ली एअरपोर्ट की तरफ से एक एडवाइजरी भी जारी की गयी। यात्रियों को जानकारी दी गयी कि लो विसिबिलिटी की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं। फिलहाल फ्लाइट समय पर हैं लेकिन यात्रियों से निवेदन है कि वे फ्लाइट को लेकर अपनी अपनी एयरलाइन्स से समय को लेकर पुष्टि जरुर करें।


Read More
Next Story