
UP में अब छह जनवरी को जारी होगी पहली ड्राफ्ट सूची, समयसीमा बढ़ी
उत्तर प्रदेश में SIR के तहत ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन की तारीख एक सप्ताह बढ़ गई है।अब ड्राफ़्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा।31 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन होना था।इस बदलाव के साथ ही दूसरी तिथियों में भी बदलाव होगा।
उत्तर प्रदेश में SIR के तहत ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन की तारीख एक सप्ताह बढ़ गई है।अब ड्राफ़्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा।31 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन होना था।इस बदलाव के साथ ही दूसरी तिथियों में भी बदलाव होगा।यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया के तहत 2 करोड़ 89 लाख लोगों के नाम पहले चरण में कट गए हैं।
उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समयसीमा में संशोधन किया गया है। गणना फॉर्म्स जमा हो चुके हैं और अब ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होना है।इसके तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट (आलेख्य) प्रकाशन अब 6 जनवरी को होगा।पहले यह सूची 31 दिसंबर 2025 को जारी होने वाली थी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने बताया कि ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन की तारीख में बदलाव किया गया है।ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा।इसके साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि को बढ़ाया गया है।अब 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज़ करने का समय मिलेगा।लोग अपने डॉक्यूमेंट्स की साथ अपना नाम शामिल करवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे-आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा।इन तिथियों में बदलाव के साथ ही अब फाइनल सूची 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर को एसआईआर के दूसरे चरण की घोषणा की थी।इसके बाद 11 दिसंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किया था।यूपी में SIR प्रक्रिया के तहत सबसे ज़्यादा 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे हैं।इस बदलाव का उद्देश्य मतदाता सूची को ज़्यादा शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद वे अपने नाम की जांच जरूर करें।अगर नाम छूट गया हो या गलत जानकारी हो या कोई सुधार जरूरी हो तो निर्धारित समयसीमा में दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।

