मधुमक्खियों के झुंड ने एक आदमी को मार डाला, 9 अन्य लोग घायल हो गए
x
स्कूल परिसर में लगभग दो फुट लंबा मधुमक्खियों का छत्ता पाया गया, जहां से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया

मधुमक्खियों के झुंड ने एक आदमी को मार डाला, 9 अन्य लोग घायल हो गए

मधुमक्खियों के हमले में कुल 10 लोग घायल हुए थे। सभी का अस्पताल में इलाज चला लेकिन उपचार के दौरान ही एक बुजुर्ग की जान चली गई।


बड़े-बुजुर्ग अक्सर आगाह करते रहे हैं कि कभी मधुमक्खियों के छत्ते में हाथ मत डालना। फिल्मी डायलॉग्स में भी मधुमक्खियों के छत्ते में हाथ डालने के ख़तरे को लेकर कई बार जिक्र आता रहा है। लेकिन जो घटना ओडिशा में हुई, वो रील वाली नहीं बल्कि रीयल की है। मधुमक्खियों के झुंड ने इतना घातक हमला किया कि एक आदमी की जान चली गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए।

ये घटना ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में हुई। यहां मधुमक्खियों के झुंड के हमले में 76 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पीटीआई के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर राजकनिका थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगुलेइपाड़ा गांव में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मधुमक्खियों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। हालांकि इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस के हवाले से बताया गया है कि हमले में घायल बैलोचन बिस्वाल की इलाज के दौरान केंद्रापड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में मृत्यु हो गई। अन्य सभी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बताया जा रहा है कि गांव के स्कूल परिसर में एक पेड़ पर लगभग दो फुट लंबा मधुमक्खियों का छत्ता पाया गया है। उन्हीं ने लोगों पर हमला किया।

Read More
Next Story