सूरजकुंड मेले में झूला हादसा: एजेंसी मालिक समेत दो गिरफ्तार, SIT जांच शुरू
x
एजेंसी के मालिक मोहम्मद शाकिर (बाएं) और उसके सहयोगी नितेश (दाएं) दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है

सूरजकुंड मेले में झूला हादसा: एजेंसी मालिक समेत दो गिरफ्तार, SIT जांच शुरू

इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।


Click the Play button to hear this message in audio format

सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेले में हुए झूला हादसे के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। झूला टूटने से इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत के मामले में झूला लगाने वाली एजेंसी के मालिक मोहम्मद शाकिर और उसके सहयोगी नितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

शनिवार को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिमाचल फन फेयर नाम की एजेंसी के संचालक मोहम्मद शाकिर को हिरासत में लिया। उसके साथी नितेश को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

मोहम्मद शाकिर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के टोका नांगला गांव का निवासी है, जबकि नितेश मेरठ कैंट के सदर क्षेत्र के धर्मापुरी इलाके का रहने वाला है। दोनों मिलकर हिमाचल फन फेयर एजेंसी का संचालन करते हैं। इसी एजेंसी के माध्यम से सूरजकुंड मेले में झूले लगाने का ठेका लिया गया था, जिसके तहत एम्यूज़मेंट पार्क में 10 से अधिक झूले लगाए गए थे।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम में ACP क्राइम वरुण कुमार दहिया, क्राइम ब्रांच NIT के इंचार्ज शीशपाल और सूरजकुंड थाना के SI संजय को शामिल किया गया है। SIT वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए थे। घायलों में ASI नीलम, कांस्टेबल शर्मिला, SPO राजेश, हर्ष प्रकाश (ग्रेटर नोएडा), प्रशांत (IIT दिल्ली का तृतीय वर्ष का छात्र), अमीषा (सूर्या विहार पार्ट-2), परविंदर (प्रहलादपुर, दिल्ली), सुनील (अकेरा गांव, महेंद्रगढ़), शिवानी (नोएडा सेक्टर-78), बलबीर (सुल्तानपुर, हिमाचल प्रदेश), अनुज (कासगंज, उत्तर प्रदेश) और पूजा (बहादुरपुर, फरीदाबाद) शामिल हैं।

इनमें ASI नीलम, प्रशांत और परविंदर की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों का चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Read More
Next Story