सेंटा क्लॉज का इस्तेमाल करना पड़ा महंगा! सौरभ भारद्वाज समेत 3 AAP नेताओं पर FIR
x
सौरभ भारद्वाज

'सेंटा क्लॉज' का इस्तेमाल करना पड़ा महंगा! सौरभ भारद्वाज समेत 3 AAP नेताओं पर FIR

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने एफआईआर दर्ज होने के बाद कहा कि सेंटा क्लॉज की स्किट पर FIR हो गई है। सोशल मीडिया और आम लोगों की ताकत से आज भाजपा बहुत परेशान हैं।


Click the Play button to hear this message in audio format

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि इन नेताओं ने दिल्ली के प्रदूषण पर व्यंग्य करते हुए सेंटा क्लॉज का मजाक उड़ाया और ईसाई समुदाय के धार्मिक प्रतीक की अपमानजनक मॉकरी की।

शिकायत के अनुसार, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो कनॉट प्लेस में किए गए राजनीतिक स्किट से जुड़ा है। वीडियो में ईसाई समुदाय के लिए पवित्र और सम्मानित प्रतीक सेंटा क्लॉज को मजाकिया और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया।








प्रॉप की तरह इस्तेमाल

वीडियो में सेंटा क्लॉज को सड़क पर बेहोश होकर गिरते हुए दिखाया गया और उन्हें राजनीतिक संदेश देने के लिए प्रॉप (साधन) की तरह इस्तेमाल किया गया। वीडियो में नकली CPR करते हुए उनका मजाक उड़ाया गया, जिससे सेंट निकोलस और क्रिसमस पर्व की पवित्रता को ठेस पहुंची।

शिकायत में आरोप

शिकायत में कहा गया है कि यह सब जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किया गया, ताकि ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा सके। पुलिस के अनुसार, धार्मिक प्रतीक का इस तरह राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करना ईसाई धर्म का अपमान माना जाता है।

पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक रूप से किसी धार्मिक प्रतीक का मजाक उड़ाना BNS की धारा 302 का उल्लंघन है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने एफआईआर दर्ज होने के बाद कहा कि सेंटा क्लॉज की स्किट पर FIR हो गई है। सोशल मीडिया और आम लोगों की ताक़त से आज भाजपा बहुत परेशान हैं। यही सोशल मीडिया की ताक़त है कि भाजपा सरकार को प्रदूषण पर जवाब देना पड़ रहा है और AQI पर चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सेंटा क्लॉज की स्किट के जरिए उन्होंने प्रदूषण के मुद्दे को आम जनता तक पहुंचाया।

Read More
Next Story