मुंबई में हवा में अटकी रही 210 यात्रियों की सांसें, इंडिगो के विमान में लैंडिंग गेयर में दिक्कत से हड़कंप
x
सिस्टम का ऑटोमैटिक मोड काम नहीं कर रहा था तो पायलटों ने मैनुअल मोड का सहारा लिया और विमान के पहियों को सुरक्षित रूप से खोलते हुए लैंडिंग कराई

मुंबई में हवा में अटकी रही 210 यात्रियों की सांसें, इंडिगो के विमान में लैंडिंग गेयर में दिक्कत से हड़कंप

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट 6E2157 की लैंडिंग गियर में खराबी के बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई। ऑटोमैटिक मोड फेल होने पर मैनुअल मोड का किया गया इस्तेमाल।


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के एक विमान को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। विमान में 210 से ज्यादा यात्री सवार थे। हालांकि पायलटों की सूझबूझ और त्वरित फैसले से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स सूत्रों के मुताबिक, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2157 के साथ हुई। यह एयरबस A321 नियो श्रेणी का विमान था, जो मुंबई में लैंडिंग की तैयारी कर रहा था।

लैंडिंग गियर लीवर में आई तकनीकी दिक्कत

लैंडिंग के अहम चरण में विमान के लैंडिंग गियर लीवर में खराबी सामने आई। जानकारी के अनुसार, सिस्टम का ऑटोमैटिक मोड काम नहीं कर रहा था। इसके बाद पायलटों ने मैनुअल मोड का सहारा लिया और विमान के पहियों को सुरक्षित रूप से खोलते हुए लैंडिंग कराई।

जांच के बाद फिर से उड़ान में शामिल

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने गड़बड़ी की जांच की और आवश्यक सुधार किया। सूत्रों का कहना है कि मरम्मत के बाद विमान ने उसी दिन अपनी अन्य निर्धारित उड़ानें भी संचालित कीं।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Read More
Next Story