सोशल मीडिया और ड्रग्स का खतरा! कर्नाटक में बच्चों के हाथ से छिन जाएगा मोबाइल?
x

सोशल मीडिया और ड्रग्स का खतरा! कर्नाटक में बच्चों के हाथ से छिन जाएगा मोबाइल?

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि, यह देखा जा रहा है कि क्या स्कूल और कॉलेज कैंपस में नाबालिग बच्चे ड्रग्स और नशीली दवाओं का शिकार हो रहे हैं।


Social Media Ban In Karnataka: सोशल मीडिया की लत और बच्चों पर पड़ते उसके बुरे प्रभाव को लेकर अब कर्नाटक सरकार एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन इस्तेमाल पर रोक गाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के सरकारी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के साथ मीटिंग में इस बात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि, यह देखा जा रहा है कि क्या स्कूल और कॉलेज कैंपस में नाबालिग बच्चे ड्रग्स और नशीली दवाओं का शिकार हो रहे हैं। तो ऐसे में क्या 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन इस्तेमाल पर बैन लगाना सही फैसला रहेगा?

ऑस्ट्रेलिया ने भी लगाया बैन

ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की तरह छात्रों के बीच मोबाइल पर बैन लगाने पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस बात को लेकर भी चिंता जताई की सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल बच्चों के व्यवहार, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है और नशे के खतरे को भी बढ़ा रहा है।

कर्नाटक के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी/बीटी मंत्री प्रियांक खरगे ने विधानसभा में कहा कि सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पक्षों से सलाह ले रही है, खासकर बच्चों के संदर्भ में।

अन्य राज्य भी सख्त कदम की तैयारी में

हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च 2026 से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन पर रोक लगेगी। नियम तोड़ने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। वहीं दूसरी तरफ गोवा सरकार भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना पर विचार कर रही है। आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने X पर पोस्ट कर बताया कि सरकार बच्चों के लिए उम्र के हिसाब से ऑनलाइन एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए कानूनी ढांचे का अध्ययन कर रही है।

Read More
Next Story