‘The Kerala Story 2’ के प्रोड्यूसर को लगा झटका, केरल हाईकोर्ट ने फिल्म के रिलीज पर लगाई रोक
x

‘The Kerala Story 2’ के प्रोड्यूसर को लगा झटका, केरल हाईकोर्ट ने फिल्म के रिलीज पर लगाई रोक

हाई कोर्ट ने CBFC को फिल्म के सर्टिफिकेशन पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया है. अदालत ने यह सवाल भी उठाया कि फिल्म को U/A सर्टिफिकेट कैसे दिया गया.


Click the Play button to hear this message in audio format

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म The Kerala Story 2 की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है. यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी. अदालत ने यह फैसला उन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद लिया, जिनमें फिल्म को दिए गए सेंसर सर्टिफिकेट को चुनौती दी गई थी.

अदालत ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने कहा कि फिल्म के टीज़र की सामग्री पहली नजर में लोगों की सोच को प्रभावित कर सकती है और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकती है. अदालत ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि ऐसी सामग्री दिखाई जाए जो सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाए.

सेंसर बोर्ड को फिर से समीक्षा का आदेश

हाई कोर्ट ने CBFC को फिल्म के सर्टिफिकेशन पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया है. अदालत ने यह सवाल भी उठाया कि फिल्म को U/A सर्टिफिकेट कैसे दिया गया, जबकि उसके कंटेंट पर शांति भंग होने की आशंका जताई गई है.

याचिका में क्या मांग की गई?

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने और फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की थी. उनका कहना है कि फिल्म की मौजूदा सामग्री राज्य में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा सकती है. बहरहाल फिल्म के निर्माता हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देने की तैयारी में हैं. अभी के लिए फिल्म 15 दिनों तक सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी. इसके बाद कोर्ट की अगली सुनवाई और CBFC की समीक्षा पर तय होगा कि फिल्म की रिलीज होगी या नहीं.

Read More
Next Story