
पंजाब के खरड़ से AAP में हलचल, कांग्रेस- बीजेपी दोनों ने कसा तंज
पंजाब में AAP की खरड़ विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा देकर सियासी हलचल मचा दी। कांग्रेस ने इसे पार्टी की गिरावट बताया, BJP ने जनादेश से धोखा कहा।
Anmol Gagan Maan News: मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से मेरा इस्तीफा स्पीकर को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "मेरी शुभकामनाएँ पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। एक्स पर अपने दिल की बात कोई और नहीं बल्कि खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान का है। सियासत में उतरने से पहले नाता म्यूजिक इंडस्ट्री से रहा है। लेकिन दा साल में ही राजनीति से मन उचट गया। यह बात अलग है कि बीजेपी-कांग्रेस दोनों को आप पर तंज कसने का मौका मिल गया है। जहां कांग्रेस ने इसे AAP की धीरे-धीरे हो रही गिरावट की शुरुआत बताया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे जनता के पांच साल के जनादेश से विश्वासघात बताया।
AAP में टूट की शुरुआत
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मुद्दे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मान पिछले एक महीने में AAP की दूसरी विधायक हैं जो पार्टी से बाहर हो रही हैं। इससे पहले, 29 जून को आम आदमी पार्टी ने अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को कथित रूप से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था।
राजा वड़िंग ने कहा कि जिस रफ्तार से विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं या उन्हें बाहर किया जा रहा है, उससे यह संकेत मिलता है कि AAP का अंत समय हमारे अनुमान से पहले ही शुरू हो गया है। पार्टी ईंट दर ईंट गिर रही है।"
तीन दिन पहले ही की थी केजरीवाल से मुलाकात
वड़िंग ने यह भी याद दिलाया कि अनमोल मान ने महज तीन दिन पहले ही पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और कहा था। उनका समाज को ऊपर उठाने का सपना हमें हौसला और प्रेरणा देता है।"उन्होंने सवाल उठाया कि फिर सिर्फ तीन दिन में ऐसा क्या हुआ कि वह प्रेरणा और हिम्मत गायब हो गई?"
‘जनता का क्या होगा जब विधायक ही छोड़ रहे हैं पार्टी’
कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि जब पार्टी के अपने विधायक खुद को "अलग-थलग" और "निराश" महसूस कर पार्टी छोड़ रहे हैं, तो आम जनता की हालत क्या होगी, जिसके पास विधायकों जैसी कोई सुविधा नहीं है? उन्होंने कहा कि एक विधायक को पार्टी से निलंबित किया गया और एक ने इस्तीफा दे दिया। यह दर्शाता है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। यह उनका आंतरिक मामला जरूर हो सकता है, लेकिन जब घर में आग लगती है तो धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता है और उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"
बीजेपी का निशाना: "जनादेश के साथ विश्वासघात"
बीजेपी का कहना है कि अनमोल गगन मान के इस्तीफे को जनता के साथ विश्वासघात और धोखा है। उन्होंने कहा कि जनता ने पांच साल के लिए उन्हें चुना था, और उनका तीन साल में इस्तीफा देना जनादेश का अपमान है। जोशी ने कहा कि इससे पहले विधायक कंवर संधू चार साल तक विधानसभा क्षेत्र में नहीं दिखाई दिए और अब अनमोल मान का इस्तीफा यह दर्शाता है कि AAP बार-बार खरड़ की जनता को धोखा दे रही है, और गलत उम्मीदवार उतार रही है।
उन्होंने अनमोल के कार्यकाल को तीन साल चार महीने का बुरा सपना बताया और आरोप लगाया कि खरड़, कुराली, न्यू चंडीगढ़, नयागांव नगर परिषद और अधिकांश गांवों के लोग अपनी विधायक का चेहरा तक नहीं देख पाए। वह कुछ समय के लिए मंत्री भी थीं, लेकिन क्षेत्र में उनकी कोई मौजूदगी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पंजाब सरकार झज्जेरी में किसानों की ज़मीन ज़बरदस्ती कब्ज़ाने आई, तब भी मान नदारद थीं। नयागांव नगरपालिका में जब इको-सेंसिटिव ज़ोन को 100 मीटर से बढ़ाकर तीन किलोमीटर किया गया और हजारों घर तोड़े जाने लगे, तब भी अनमोल चुप रहीं।