रामभक्तों की थाली पर भी ईरान-इज़राइल युद्ध का असर, राम रसोई’ में एक बार की भोजन सेवा बंद
x
अयोध्या में निशुल्क भोजन सेवा संचालित करने वाली राम रसोई पर भी असर पड़ा है

रामभक्तों की थाली पर भी ईरान-इज़राइल युद्ध का असर, 'राम रसोई’ में एक बार की भोजन सेवा बंद

दिन में दो बार निशुल्क भोजन कराने वाली राम रसोई में एक बार की भोजन सेवा फ़िलहाल स्थगित कर दी गई है।मंगलवार को एक नोटिस लगाकर इसकी जानकारी दी गई।


LPG shortage in Ayodhya : ईरान- इज़राइल युद्ध से एलपीजी( LPG) संकट का असर सिर्फ़ बड़े शहरों के होटल रेस्तरां में ही नहीं बल्कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई पड़ रहा है।इसका असर रामनगरी अयोध्या में रामभक्तों को निशुल्क भोजन कराने वाली 'राम रसोई’ पर भी पड़ा है।श्रद्धालुओं को दिन में दो बार भोजन कराने वाली राम रसोई में एक बार का भोजन फ़िलहाल स्थगित कर दिया गया है।राम रसोई के बाहर एक नोटिस लगाकर इसकी मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई।इसके साथ ही अयोध्या के दूसरे मठ मंदिरों में चलने वाले भंडारों और निशुल्क भोजन सेवा पर भी इसका असर पड़ सकता है।

सिर्फ़ एक बार मिलेगा राम रसोई में भोजन-

ईरान के साथ इज़राइल, अमेरिका के युद्ध का असर अयोध्या में अमावा मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित 'राम रसोई’ में भोजन प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की थाली पर पड़ा है।रामकोट स्थित अमावा मंदिर में श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन कराने वाली राम रसोई में शाम का भोजन फिलहाल बंद कर दिया गया है।राम रसोई में मंगलवार को एक नोटिस के माध्यम से यह जानकारी दी गई थी।इसके बाद बुधवार से भी शाम का भोजन स्थगित रखने का फैसला किया गया जबकि श्रद्धालुओं के लिए सुबह के समय भोजन-प्रसाद सेवा को जारी रखा गया है।राम रसोई के बाहर लगी नोटिस में साफ़ तौर पर यह लिखा गया है कि रसोई गैस की किल्लत की वजह से भोजन व्यवस्था को स्थगित किया गया है।

'राम रसोई’ में नोटिस लगाकर एलपीजी किल्लत की जानकारी दी गई-

राम रसोई को संचालित करने वाले अमावा मंदिर प्रशासन की ओर से यह नोटिस लगाया गया है।नोटिस में कहा गया है ‘अमेरिका इज़राइल और ईरान में चल रहे विश्व युद्ध की तनावपूर्ण स्थिति के कारण देश में रसोई गैस की किल्लत है जिस वजह से आपातकालीन स्थिति में आज की राम रसोई स्थगित की गई है।’ इसके बाद बुधवार को भी दिन में एक बार के भोजन की व्यवस्था ही की गई है।मंदिर प्रशासन से जुड़े एक सेवादार ने बताया कि रोज़ाना भोजन सेवा जारी रखने में दिक्कत हो रही है क्योंकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनता है।भोजन में पूड़ी सब्ज़ी, दाल चावल, कढ़ी चावल जैसा भोजन भरपेट कराया जाता है जिसे पकाने में एलपीजी का प्रयोग किया जाता है।

एलपीजी की स्थिति ठीक होते ही पूर्व की तरह होगा संचालन-

यह भी जानकारी मिली है कि अभी भोजन पकाने के लिए स्टॉक में जो सिलेंडर हैं वो जल्द ही कम पड़ सकते हैं।इसीलिए एक समय (सुबह) ही श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा।अमावा मंदिर ट्रस्ट के महासचिव सायन कुणाल के अनुसार ''एलपीजी की किल्लत को देखते हुए व्यवस्था में बदलाव किया गया है।जैसे ही स्थिति ठीक होगी दोनों बार की भोजन सेवा पूर्ववत संचालित की जाएगी।अभी सुबह के समय भी क़रीब 4 हज़ार लोग भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।’’ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं में राम रसोई के भोजन प्रसाद की माँग रहती है।यहाँ शुद्धता से भोजन बनता है और राम जन्मभूमि के पास होने की वजह से लोग दर्शन के बाद यहाँ निशुल्क भोजन करते हैं।

राम जन्मभूमि मंदिर के पास रामकोट क्षेत्र में ‘अमावा मंदिर’ है जहाँ राम रसोई में लोगों को दोनों समय (सुबह-शाम) निशुल्क भोजन प्रसाद कराया जाता है।यह व्यवस्था उन श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत है जो बाहर से अयोध्या आते हैं।यहाँ एक दिन में क़रीब 10 हज़ार लोगों को भोजन कराया जाता है।हालाँकि संचालकों के अनुसार भोजन सेवा को पहले की तरह ही जारी रखने के लिए ईंधन भी वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया का रहा है।

Read More
Next Story