
LPG संकट पर अखिलेश का तंज़-एलपीजी का मतलब 'लापता गैस’ ! योगी सरकार में हुए सारे MoU की जाँच की माँग
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी संकट पर बोलते हुए कहा कि इसके लिए सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी।उन्होंने कहा कि एलपीजी का मतलब लापता गैस है।
LPG is Lapata Gas: Akhilesh Yadav attacks govt. over LPG shortage :
देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट ज़ेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले ही इसपर सियासी वार पलटवार शुरू हो गया है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज़ करते हुए कहा कि ' मेरा 29 को कार्यक्रम है, 28 मार्च को उद्घाटन है।हमें उतरने देंगे या नहीं उसी से पता चल जाएगा।’ इसके साथ ही LPG को लापता गैस बताते हुए अखिलेश ने कहा कि एस आर कर में सबको लाइन में लगवा दिया।अखिलेश यादव ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज़ करते हुए कहा कि वही धुरंधर हैं उन्होंने हमारी महिला विधायक को गुमराह किया।उन्होंने योगी सरकार में हुए सभी एमओयू की जाँच की माँग की।अखिलेश यादव कहा कि सपा सरकार बनने पर सम्राट अशोक की प्रतिमा लगवाएंगे।
सीएम बड़े धुरंधर,सपा की महिला विधायक को गुमराह किया-
ज़ेवर में उद्घाटन के लिए तैयार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले ही सुर्खियों में है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को ज़ेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं जिसमें सरकार की तैयारियों के अलावा पीएम की जनसभा के लिए बीजीपी ने भी ताकत झोंक दी है।इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज़ करते हुए कहा है कि ''28 मार्च को उद्घाटन है और मेरा 29 को कार्यक्रम है।हमें उतरने देंगे या नहीं इससे पता चल जाएगा।’’ अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।उन्होंने अपने ही अंदाज़ में यूपी के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।अखिलेश ने कहा कि ''वो (योगी) धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं।हमारी महिला विधायक को गुमराह करके ले गए।बताइए हम कहाँ FIR कराएँ।’’ दरअसल सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि सीएम योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं।
एलपीजी का मतलब लापता गैस,14 किलो का सिलेंडर नहीं मिल रहा: अखिलेश
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि लोगों को 14 किलो का सिलेंडर नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि 'एलपीजी का मतलब लापता गैस है।बीजेपी ने लोगों को लाइन में लगवा दिया है।’ गैस की किल्लत पर उन्होंने अपने ही अंदाज़ में कहा कि मैंने अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे बनवा लिए।अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके।ने यूपी सीएम के अंग्रेज़ी में लिखे ट्वीट को लेकर निशाना निशाना साधते हुए कहा कि जितनी पीड़ा बढ़ेगी उतना ही पीडीए (PDA) बढ़ता जाएगा।अखिलेश ने कहा '' वो योगी नहीं हैं, वो कुछ भी बोल सकते हैं।अब चला चली की बेला है।’’
योगी सरकार में हुए MoU की जाँच की माँग-
अखिलेश यादव ने हाल ही में हुए एमओयू पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी एमओयू( MoU) का कोई वित्तीय आधार नहीं है।उन्होंने माँग की कि योगी सरकार में हुए सब एमओयू की जांच करायी जाए।उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि हिटलर के समय में एक प्रॉपगैंडा मिनिस्टर हुआ करता था लेकिन भाजपा सरकार में सभी प्रोपगैंडा मिनिस्टर हैं।भाजपा दुनिया की पहली पार्टी जो दूसरों की छवि ख़राब करने के लिए अरबों रुपए खर्च करती है। सपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के सामने वायदा किया कि सपा की सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर अशोक की प्रतिमा लगवाएँगे और उनको सोने के सिंहासन पर प्रतिष्ठित किया जाएगा।

